जैसा कि अमर उजाला ने सबसे पहले आपको 24 अक्टूबर को ही बता दिया था कि बॉक्स ऑफिस के बादशाह रहे शाहरुख खान के जन्मदिन पर इस साल उनकी किसी नई फिल्म का ऐलान नहीं होगा, वैसा ही हुआ। शाहरुख ने अपना जन्मदिन मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आलीशान बंगले मन्नत में अपने फैंस के साथ मनाया और इस मौके पर उन्होंने अपनी किसी नई फिल्म का ऐलान नहीं किया।
शाहरुख के जन्मदिन पर इस साल नहीं होगा कोई धमाल, अगली फिल्म के एलान के लिए करना होगा इंतजार
2 of 5
Shahrukh Khan
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
शाहरुख खान के जन्मदिन पर शुक्रवार की रात से ही मन्नत के बाहर उनके प्रशंसकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। शाहरुख इन फैंस को अपने घर की चहारदीवारी पर बने प्लेटफॉर्म से दुआ सलाम करके सो गए और फिर शनिवार की दोपहर से शुरू हुआ बादशाह खान की सालगिरह का असली जश्न।
3 of 5
Shahrukh Khan
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
शाहरुख खान के फैंस क्लब पूरी दुनिया में चलते हैं। इन फैंस में से करीब 800 सौभाग्यशाली प्रशंसकों को शनिवार की दोपहर से शाम तक मन्नत के भीतर चले जन्मदिन के जलसे का हिस्सा बनने का मौका मिला। शाहरुख ने अपना 54वां जन्मदिन इन्हीं फैंस के साथ मनाया और उनसे देर तक बातें भी कीं।
4 of 5
Shahrukh Khan
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इस जश्न में शाहरुख के केक काटने की तस्वीरें हम आपके लिए लेकर तो आए ही हैं, साथ ही ये जानकारी भी लाएं हैं कि शाहरुख ने अपने जन्मदिन पर किसी नई फिल्म के ऐलान से इंकार कर दिया। फैंस ने उनसे तमाम बार पूछा कि वह अपनी अगली फिल्म का नाम बता दें लेकिन शाहरुख ने यही कहा कि वह अभी कुछ फिल्मों की स्क्रिप्ट्स पढ़ रहे हैं और जैसे ही वह अपनी अगली फिल्म की कहानी तय कर पाएंगे, इसका ऐलान करेंगे।
5 of 5
Aamir Khan and Shahrukh Khan
- फोटो : file photo
चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता के अलावा इंग्लैंड, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से आए इन फैंस को शाहरुख ने बताया कि इन दिनों वह अपना ज्यादातर वक्त घरवालों के साथ बिता रहे हैं। और, चूंकि उनके आर्यन और सुहाना जल्द ही विदेश जाने वाले हैं इसलिए वह ज्यादातर वक्त बच्चों को ही दे रहे हैं। विदेश से आने वाले फैंस में सबसे ज्यादा संख्या नेपाल से आए प्रशंसकों की रही। शाहरुख के जन्मदिन पर सुबह ये खबर भी आई कि वह आमिर खान की फिल्म लालसिंह चड्ढा में एक खास किरदार करने वाले हैं।
पार्टनर से प्यार का इजहार करना है तो शाहरुख के ये 10 डायलॉग्स, काम आसान कर देंगे