बॉलीवुड के
'किंग खान' यानि
शाहरुख खान ने अपने फिल्मी करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। शाहरुख ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है' और 'डर' जैसी कई शानदार फिल्में की हैं, लेकिन शाहरुख इनमें से किसी को भी अपनी बेहतरीन फिल्म नहीं मानते हैं।
शाहरुख ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मैंने कई फिल्में की, लेकिन मेरी फेवरेट फिल्म 'स्वदेस' रही है। उन्होंने बताया कि मैं 'चक दे इंडिया' जैसी फिल्म भी की है, लेकिन 'स्वदेस' मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। उन्होंने कहा कि मैं जब भी लोगों से बात करता था तो हर कोई मुझे 'स्वदेश' और 'चक दे इंडिया' की तरह किरदार करने की सलाह देता था।
शाहरुख ने आगे बताया कि उन्होंने जब फिल्म 'स्वदेश' की तो उन्हें लगा की इस फिल्म को अच्छा रिस्पांस नहीं मिलेगा। स्वदेश भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी, लेकिन इस फिल्म को पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। शाहरुख इस फिल्म को अपने करियर की सबसे खूबसूरत फिल्म मानते हैं।
आपको बता दें कि फिल्म 'स्वदेस' साल 2004 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख ने एक नासा इंजीनियर का किरदार निभाया था। आशुतोष गोवारीकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उसके साथ एक्ट्रेस गायत्री जोशी भी थीं।