शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग देश ही नहीं विदेश में भी है। ऐसे में अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए किंग खान अक्सर उनके साथ बातचीत करने की कोशिश करते हैं। इसके लिए अभिनेता एक्स पर जल्दी-जल्दी आस्क एसआरके का आयोजन करते हैं, जिसमें किंग खान के फैंस उनसे तरह-तरह के सवाल करते हैं। शाहरुख खान भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और सभी सवालों का जवाब देते हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने फिर एक बार आस्क एसआरके सेशन रखा, जिसमें उन्हें अपने फैंस को एक खास सलाह दी। चलिए जानते हैं क्या है वह खास सलाह...
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने फैंस को नेगेटिविटी से दूर रहने की दी सलाह, बोले- गॉड, भगवान, अल्लाह सब देखता..
इस समय अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जवान' की सफलता का आनंद ले रहे शाहरुख खान ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए एक खास सलाह दी है। अभिनेता ने अपने प्रशंसकों से आपस में लड़ाई न करने के लिए कहा। बुधवार को शाहरुख खान ने एक्स पर आस्क एसआरके सेशन आयोजित किया। इस सेशन में एक फैन ने शाहरुख खान से बुरी फैन वॉर से बचने और सोशल मीडिया नेगेटिविटी से बचने के लिए सलाह देने के लिए कहा। फैन ने लिखा, 'इस सोशल मीडिया नेगेटिविटी और फैन वॉर के बीच आपके फैंस को आपकी तरह शांत और सकारात्मक रहने की एक सलाह देंगे?'
Raveena Tandon: रवीना टंडन ने उठाया इंडस्ट्री के काले राज पर से पर्दा, बताया- कैसे उनके खिलाफ हुई राजनीति
शाहरुख के जवाब ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है और कई प्रशंसकों ने सकारात्मकता फैलाने के लिए अभिनेता की सराहना की है। एक फैन ने लिखा, 'धैर्य, गरिमा और दयालुता के लिए आपका आह्वान सकारात्मक शब्दों और कार्यों की शक्ति का एक अद्भुत अनुस्मारक है। ऐसी दुनिया में जहां शब्दों का गहरा प्रभाव हो सकता है, प्यार और सकारात्मकता फैलाने का विकल्प चुनना वास्तविक अंतर ला सकता है। आपकी सलाह इस विचार से मेल खाती है कि हमारे शब्द हमारी भावनाओं और हमारे आस-पास की दुनिया को आकार दे सकते हैं। प्यार और दयालुता फैलाते रहें!' एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, 'शानदार शब्द सर।'
Tiger 3: शाहरुख खान ने बातों-बातों में दे दी टाइगर 3 से जुड़ी 'अंदर की जानकारी', किंग खान का पोस्ट देखा क्या?
आस्क एसआरके सेशन में ही एक फैन ने सलमान की आगामी फिल्म पर शाहरुख से अपने विचार साझा करने के लिए कहा था। इसका जवाब देते हुए शाहरुख ने लिखा था, 'टाइगर 3 कमाल की लग रही है। भाई-भाई ही है!!! बहुत पसंद आया...जवान।' किंग खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इस समय एटली कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वह अगली बार राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में नजर आएंगे।
Yaariyan 2 Trailer: 'यारियां 2' का शानदार ट्रेलर रिलीज, भाई-बहन के खट्टे-मीठे रिश्ते की कहानी दिखाएगी फिल्म