टीवी चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाली सीरियल
'वीरा' की ये एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड के कॉमेडी स्टार गोविंदा के साथ रोमांस करती दिखेंगी।
सीरियल में 'वीरा कौर' का किरदार निभाने वाली दिगंगा सूर्यवंशी जल्दी ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार दिगंगा अभिनेता गोविंदा की अपकमिंग फिल्म 'फ्राइ डे' में नजर आएंगी। दिगंगा की उम्र इस समय कुल 20 साल है।
खास बात ये है फिल्म 'फ्राइ डे' में दिगंगा अपनी उम्र से दुगनी उम्र से भी ज्यादा गोविंदा के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही है। फिल्म में दिगंगा और गोविंदा के साथ फिल्म 'फुकरे' में 'चूचा' के किरदार से फेमस हुए वरूण भी नजर आएंगे।
ये फिल्म पूरी तरह से कॉमेडी फिल्म होगी। बात करें दिगंगा की तो वो बिग बॉस-9 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। उस समय दिगंगा सलमान खान की फेवरेट कंटेस्टेंट में से एक था। बिग बॉस के बाद दिगंगा ने सीरियल 'कबूल है', 'रूक जाना नहीं' और 'बालिका वधू' जैसे कई सीरियल में काम किया।
दिगंगा को असली पहचान स्टार प्लस के 'वीर की आदर्श-वीरा' सीरियल से मिली। अब देखना होगा कि 20 साल की दिगंगा 50 साल से भी ज्यादा गोविंदा को कैसे अपने रोमांस से पागल करती हैं।