टीवी सीरियल 'दहलीज' में स्वाधीनता रामाकृष्णनन का किरदार निभाने वाली
एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी अब विक्रम भट्ट के आने वाले डिजिटल शो
स्पॉटलाइट में मुख्य भूमिका निभाती नजर आने वाली है।
यह डिजिटल शो वीयू (वीडियो ऑन डिमांड प्लेटफॉर्म) का एक हिस्सा है। बता दें यह एक छोटे शहर की रहने वाली लड़की जिसका नाम सना सान्याल है उसकी प्रेम कहानी है।
इस शो में त्रिधा चौधरी ने अपने बोल्ड लुक से पहले ही सबका दिल जीत लिया है। बता दें कि अब तक इस शो का ट्रेलर करीब 15 लाख लोग देख चुके हैं।
दिलचस्प बात यह है कि स्पॉटलाइट्स में त्रिधा चौधरी के सिड मक्कर, आरिफ जकारीया और राजेश खेड़ा के साथ बोल्ड सीन ने दर्शकों को हिला कर रख दिया है।
ये भी पढ़े- क्रिकेटर पति के साथ अभिनेत्री ने नच बलिए में लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
इस सीरीज की कहानी एक फिल्म एक्ट्रेस के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी जिंदगी काफी ग्लैमरस है। सीरीज का मेन प्लॉट लव ट्राइएंगल है। 'माया' की ही तरह 'स्पॉटलाइट' भी काफी बोल्ड सीरीज है।
ये पहली बार है जब त्रिधा ने इतना बोल्ड रोल प्ले किया है।
सीरीज का मेन प्लॉट लव ट्राइएंगल है। 'माया' की ही तरह 'स्पॉटलाइट' भी काफी बोल्ड सीरीज है। इसमें कई किसिंग सीन्स के अलावा हॉट सीन की भी भरमार है।
इससे पहले त्रिधा स्टार प्लस के 'दहलीज' सीरियल में दिख चुकी है। इस सीरीज की तुलना मधुर भंडारकर की फिल्मों से भी की जा रही है।