टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' से फेमस होने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने कुछ समय पहले ही एक बेटे को जन्म दिया । सौम्या के बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी छा गई थीं । अब सौम्या ने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है।
मां बनने के बाद सौम्या ने सोशल मीडिया यूजर से उनके बेटे का नाम सजेस्ट करने को कहा था। इसके बाद अब उन्होंने अपने बेटे का नाम चुन लिया है । एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए सौम्या टंडन ने बतया, 'मैंने अपने बेटे का नाम Miran रखा है ।'
सौम्या आगे कहती हैं, 'ये नाम लड़कियों का होता है इसलिए मैंने इसमें एक a जोड़ दिया है । अब मेरे बेटे का नाम Miraan Tandon Singh (मिरान टंडन सिंह) है । इस नाम का मतलब होता है, राजाओं का राजा ।'
सौम्या ने आगे कहा, 'मुझे अलग सा नाम चाहिए था । सबसे ज्यादा शौर्या नाम के सजेशन मिले, जो मेरे और मेरे पति सौरभ के नाम से मिलकर बनता । लेकिन यूनीक नेम की वजह से मैंने मिरान को फाइनल किया है । उन्हें इस नाम का सजेशन सिंगापुर में रहने वाली एक फैन ने दिया है ।'
इस खूबसूरत नाम की सलाह के बदले सौम्या उन्हें एक शानदार गिफ्ट भेजने की प्लानिंग कर रही हैं । बता दें कि सौम्या ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी । उन्होंने लिखा था, 'आज मैं जादूगर की तरह फील कर रही हूं. ऐसा लग रहा है कि मैं एक सुपरहीरो बन गई हूं । मैं प्रेग्नेंट हूं । मैं हर लम्हा जीने की कोशिश कर रही हूं ।'