आज से ठीक 10 साल पहले 8 अप्रैल को 'सत्यमेव जयते' और 'मरजावां' जैसी फिल्मों के निर्देशक मिलाप जावेरी ने बतौर निर्देशक बॉक्स ऑफिस पर पहला कदम रखा। उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'जाने कहां से आई है' इसी तारीख को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, सोनल सहगल और विशाल मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आए।
2 of 5
जाने कहां से आई है
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साथ ही फिल्म में अक्षय कुमार, फराह खान, प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर, साजिद खान, अमृता राव, बोमन ईरानी जैसी हिंदी सिनेमा की बड़ी हस्तियों ने स्पेशल अपीयरेंस दिया। इस फिल्म में रितेश ने एक बेचारे लड़के राजेश पारेख का किरदार निभाया है, जिसे लड़कियां छूटते ही नकार देती हैं। उसका एक ही दोस्त कौशल (विशाल मल्होत्रा) है, जिसके साथ वह अपना ज्यादातर समय बिताता है।
3 of 5
मिलाप झावेरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राजेश पर कुदरत की ऐसी मेहरबानी होती है कि एक रात उसकी गोद में एक खूबसूरत परी जैसी लड़की आकर गिरती है। पूछताछ करने पर वह बताती है कि वह बृहस्पति गृह से पृथ्वी पर प्यार की तलाश में आई है। राजेश उसे अपने घर ले जाता है, और उसका नाम तारा (जैकलीन फर्नांडिस) रख देता है। आगे की कहानी में राजेश को ही तारा से प्यार हो जाता है, लेकिन वह हीन भावना की वजह से इजहार नहीं कर पाता।
4 of 5
#MeToo: साजिद पर लगे आरोपों से परेशान हुए रितेश देशमुख, कहा-महिलाओं के साथ खड़ा हूं
कहानी और भी रोमांटिक हो जाती है, जब बारीकियों को जानकर खुद तारा अपने प्यार का इजहार कर देती है। मिलाप ने अपनी पहली फिल्म में दर्शकों को जुटाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन ये संभव न हो सका। क्योंकि समीक्षकों से भी फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी।
5 of 5
Jacqueline Fernandez
- फोटो : social media
वितरण के मामले में उनकी इस फिल्म को वार्नर ब्रदर्स का भी साथ मिला। वार्नर ब्रदर्स के निर्माण में भारत में बनने वाली यह तीसरी भारतीय फिल्म थी। भले ही यह फिल्म 10 साल पहले ही रिलीज हो गई हो लेकिन अभी तक इसको होम वीडियो फॉर्मेट में रिलीज नहीं किया गया है। पता नहीं, ये फिल्म जाने कहां से आई थी और जाने कहां चली गई।