हॉलीवुड के बाद अब बॉलीवुड में भी कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। सिनेमाजगत के नामचीन फिल्म निर्माता करीम मोरानी (Karim Morani) भी अब कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। याद दिला दें कि करीम की छोटी बेटी शजा मोरानी (Shaza Morani) और बड़ी बेटी जोया मोरानी (Zoe Morani) पहले ही कोविड 19 पॉजिटिव पाई गई थीं।
2 of 5
Karim Morani and Zoa Morani
- फोटो : twitter
पीटीआई से बातचीत के दौरान करीम मोरानी के भाई मोहम्मद मोरानी ने बताया, 'करीम भाई की कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज सुबह ही भाई की रिपोर्ट आई है। करीम भाई का इलाज नानावती अस्पताल में जारी रहेगा। इसके साथ ही करीम भाई की पत्नी और बाकी स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई है।'
3 of 5
zoa morani
- फोटो : social media
बता दें कि करीम की छोटी बेटी शजा मोरानी और बड़ी बेटी जोया मोरानी पहले ही कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थीं। जोया मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती थीं जहां पर उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। जोया कुछ वक्त पहले ही राजस्थान से लौटी थीं और उनका कोरोना टेस्ट 6 अप्रैल की शाम को पॉजिटिव आया था। जोया कोकिलाबेन अस्पताल में हैं जबकि शजा नानावती अस्पताल में हैं।
4 of 5
shaza morani
- फोटो : social media
करीम सहित दोनों बेटियों के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। खास बात है कि करीम जिस सोसाइटी में रहते हैं वहां पर कई बॉलीवुड हस्तियों का घर भी है। करीम के सिनेमाजगत में सबसे करीबी दोस्त शाहरुख खान कहे जाते हैं। बात करीम के करियर की करें तो उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। उनकी लिस्ट में शाहरुख खान की रा.वन, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर और दिलवाले भी शामिल है।
5 of 5
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
याद दिला दें कि इससे पहले बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं लेकिन सिंगर ने कोरोना को मात दे दी थी। कनिका कपूर की चार रिपोर्ट्स पॉजिटिव आई थीं लेकिन पांचवी और छठी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जिसके बाद कनिका को घर जाने की इजाजत दे गई थी।