अभिनेता सतीश कौल का निधन हो गया है, वो कोरोना संक्रमित थे। सतीश कौल, जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। फिल्म 'कर्मा' से लेकर 'खेल', 'प्यार का मंदिर', 'राम लखन' और 'प्यार तो होना ही था' तक तमाम ऐसी फिल्में दी थी, जिसमें सतीश कौल ने अपने अभिनय के दम पर लोगों का दिल जीता था। फिल्म कर्मा में सतीश कौल ने दिलीप कुमार के बेटे का किरदार निभाया था और दर्शकों ने इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा था। सतीश कौल, जो हिट फिल्में देकर लाखों रुपये कमाते थे। आखिर में उनकी हालत बेहद खराब हो गई थी। लॉकडाउन का असर सभी पर पड़ा। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री के कई एक्टर्स भी काम को मोहताज हो गए। इसी में सतीश कौल को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
लॉकडाउन में सतीश कौल हो गए थे पाई पाई के मोहताज, कभी अमिताभ और दिलीप कुमार के साथ दी थीं सुपरहिट फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sun, 11 Apr 2021 08:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन