कोरियोग्राफर सरोज खान ने हाल ही में ये कहकर सबको चौंका दिया कि उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिल रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो सरोज खान की फिल्म इंडस्ट्री से शिकायत है कि उन्हें अब कोई काम नहीं दे रहा। कहा जा रहा है कि सलमान को जैसे ही यह बात पता चली तो उन्होंने सरोज खान को अपने आने वाले प्रोजेक्ट में काम देने का वादा किया है। सरोज खान को भले ही काम मिल गया हो लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई आर्टिस्ट रहे हैं जिन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा है।
2 of 6
mahesh anand
- फोटो : file photo
बॉलीवुड के चर्चित विलेन रहे महेश आनंद का हाल ही में निधन हो गया था। उनका शव सड़ी हुई अवस्था में उनके घर से बरामद हुआ जहां वो अकेले रहते थे। 57 साल के महेश आनंद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उन्हें 18 सालों से फिल्मों में काम नहीं मिला था।
3 of 6
savi sidhu
- फोटो : file photo
एक्टर सवी सिद्धू इन दिनों चर्चा में हैं, जिन्हें अपना घर चलाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करनी पड़ रही है। सवी सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत अनुराग कश्यप के साथ फिल्म पांच से की हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने अनुराग की ही फिल्म गुलाल और ब्लैक फ्राइडे, अक्षय कुमार के साथ पटियाला हाउस में काम किया। सवी के पास काम की कमी नहीं रही, उन्होंने यशराज बैनर और सुभाष घई की फिल्मों में किरदार निभाए लेकिन फिर उनकी जिंदगी में ऐसा दौर आया जब उन्हें इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी। अब उन्हें अपने घर का खर्च निकालने के लिए गार्ड की नौकरी करनी पड़ रही है।
4 of 6
Pooja Dadwal
- फोटो : file photo
सलमान खान के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस पूजा डडवाल की आर्थिक हालत इतनी खराब हो गई कि वह अपना इलाज तक नहीं करा पा रही थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि मदद के लिए उन्होंने सलमान खान से संपर्क करने की कोशिश की थी लेकिन बात नहीं हो पाई। बाद में जब सलमान को ये बात पता चली तो मदद के लिए आगे आए। काफी अरसे से टीबी और फेफड़ों से संबंधित बीमारी से जूझ रहीं पूजा डडवाल अब ठीक हो गई हैं। बता दें पूजा ने 1995 में फिल्म वीरगति से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान थे।
5 of 6
satish kaul
- फोटो : file photo
अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार के साथ काम कर चुके एक्टर सतीश कौल बेहद आर्थिक तंगी के बीच दिन गुजारे। जनवरी 2019 में उनके बारे में खबर छपने पर पंजाब सरकार ने पांच लाख रुपये की मदद भेजी थी। दरअसल सतीश के पास जो जमा-पूंजी थी वो एक बिजनेस में डूब गए। इसके बाद उनकी हालत कुछ महीने पहले ऐसी बिगड़ी कि अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती सतीश के पास इलाज के भी पैसे नहीं थे, बात मीडिया में आई तो फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उनको मदद की।