बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है। लेकिन सारा का ये फोटो उनकी बाकी फोटोज की तरह नहीं है बल्कि ये एक थ्रोबैक फोटो है। इस फोटो में सारा काफी मोटी नजर आ रही हैं और सेलेब्स के साथ ही साथ आम सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर उनकी फोटोज पर कमेंट कर रहे हैं।
पहले कितनी मोटी दिखती थीं सारा अली खान? मां के साथ शेयर की तस्वीर तो कार्तिक ने किया ये कमेंट
दरअसल आज (4 सितंबर) सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ नजर आ रही हैं। वहीं सारा फोटो में काफी मोटी नजर आ रही हैं। बता दें कि बॉलीवुड डेब्यू करने से पहले सारा अली खान ने काफी वजन कम किया था।
View this post on Instagram
Throw🔙 to when I couldn’t be thrown🔙☠️🙌🏻🎃🐷🦍🍔🍕🍩🥤↩️ #beautyinblack
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
सारा के इस फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ सेलेब्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। सारा के फोटो पर कार्तिक आर्यन ने भी कमेंट किया है। कार्तिक ने कमेंट करते हुए लिखा- ये लड़की सारा की तरह लग रही है। वहीं आशीष चंचलानी ने कमेंट करते हुए लिखा- मां कसम, कौनसा डाइट किया आपने मैम। वहीं शानू शर्मा लिखती हैं- मैं इस लड़की को मिस करती हूं लेकिन बहुत उम्दा। वहीं राज सिंह अरोड़ा भी उनके ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि सारा अली खान अपने फोटोज- वीडियोज और फिल्मों के अलावा बॉलीवुड के चॉकलेट ब्वॉय कार्तिक आर्यन के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर दोनों के साथ में फोटोज और वीडियोज वायरल हो जाते हैं। वहीं दोनों एक दूसरे के साथ वक्त बिताने का मौका भी नहीं छोड़ते हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी रिलेशनशिप को लेकर पुष्टि नहीं की है।
बात सारा अली खान के वर्कफ्रंट की करें तो सारा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद सारा रणवीर सिंह के साथ सिंबा में नजर आई थीं। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्मों में कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की फिल्म, वरुण धवन के साथ कुली नंबर वन का रीमेक शामिल है। सारा जहां इम्तियाज की फिल्म का शूट खत्म कर चुकी हैं तो वहीं कुली नंबर वन की शूटिंग जारी है।
पढ़ें: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बचाव में उतरे पति निक जोनस, 'बैटमैन' से ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब