बॉलीवुड जगत के लिए साल 2020 कई वजहों से खराब रहा था। एक तरफ कोरोना के चलते सेलेब्स घरों में कैद हो गए थे तो वहीं कई कलाकारों के निधन ने इंडस्ट्री को काफी दुखी कर दिया था। इसके अलावा ड्रग्स मामले में नाम सामने आने से कई सितारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब धीरे धीरे मामला सामान्य होते ही फिर से सितारों के पार्टी करने का सिलसिला शुरू हो चुका है। हाल ही में मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया था जिसमें बॉलीवुड के कई मशहूर सितारों ने शिरकत की।
ड्रग्स मामले के बाद मनीष मल्होत्रा की पार्टी में साथ नजर आए सारा अली खान, करण जौहर और रकुल प्रीत, देखें इनसाइड तस्वीरें
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, कियारा आडवाणी, परीणीति चोपड़ा और करण जौहर जैसे सितारे पहुंचे थे। अब इन सितारों की ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है।
मनीष मल्होत्रा की पार्टी में काफी समय बाद इतनी खूबसूरत अभिनेत्रियां एक साथ नजर आईं। रकुल प्रीत इस पार्टी में बैकलेस वन पीस में पहुंची थीं और उनका ये लुक फैंस को काफी पसंद भी आया। वहीं कियारा आडवाणी भी पार्टी में स्टाइलिश बट कंफी लुक में नजर आईं थी। कियारा ने नियॉन रंग की फ्लेयर्ड पैंट पहनी थी और साथ ही उन्होंने सफेद रंग का क्रॉप टॉप पहना था।
वहीं दूसरी तरफ सारा अली खान ने व्हाइट जंप सूट पहना हुआ था और इस लुक में वो काफी स्टाइलिश नजर आ रही थीं। बता दें कि सारा हाल ही में फिर एक बार बड़ी बहन बन गई हैं। उनके पिता सैफ और स्टेप मां करीना को बेटा हुआ है। इस पार्टी में सारा बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आ रही थीं।
बात करें परीणीति की तो इस पार्टी में वो ब्लैक लेदर पैंट, सफेद शार्ट टॉप में नजर आईं। इस पार्टी में इन हसीनाओं के साथ करण जौहर और विजय देवरकोंडा भी नजर आए। सभी सितारों ने मनीष मल्होत्रा के साथ जमकर पोज दिए और तस्वीरें खिंचवाई। फैंस को सितारों का पार्टी लुक काफी पसंद आया है और वो इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।