फैंस हर रोज अपने पसंदीदा स्टार्स के बारे में कुछ न कुछ जानने को इच्छुक रहते हैं। उनकी निजी जिंदगी में क्या चल रहा है, किसकी शादी होने वाली है, किसका किससे अफेयर चल रहा है और किस एक्टर का झगड़ा हुआ, फैंस ये सभी कुछ जानना चाहते हैं। वहीं ग्लैमर की इस दुनिया में रोज कुछ न कुछ नया होता रहता है। हर सेलिब्रिटी कुछ न कुछ अपडेट देता रहता है। तो चलिए जानते हैं कि आज कौन से सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने सास-ससुर यानि राज कपूर और कृष्णा कपूर की तस्वीर पोस्ट की है। जिसके कैप्शन में दोनों की तरफ इशारा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा है- उनका आशीर्वाद। इस पोस्ट पर नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा का भी रिएक्शन आया है।
प्राजक्ता कोली को वैसे तो लोग यूट्यूब इन्फ्लुएंसर से जानते हैं, लेकिन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जुग-जुग जियो में भी वह खास भूमिका में हैं। इस फिल्म के बाद वह अभिनेत्री बन चुकी हैं। सफेद रंग की पैंट और जैकेट में प्राजक्ता बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शाबाश मिट्ठू को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह शीशे के बाहर मौसम के साफ होने का इंतजार कर रही हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी तो जैसे शादी के बाद धीरे-धीरे और खूबसूरत हो रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह गोल्डन रंग की साड़ी में पोज दे रही हैं। इस लुक में वह कहर ढा रही हैं।