सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई बड़े नामों का खुलासा हुआ है। नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने सारा अली खान, दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर से पूछताछ की है। ड्रग्स एंगल से पहले ही सारा और सुशांत के रिलेशनशिप की खबरें आने लगी थीं। कहा जा रहा है कि इस पूरे मामले में सारा का नाम आने से पटौदी खानदान में खलबली मची हुई है।
2 of 5
सारा अली खान
- फोटो : instagram/saraalikhan95
ड्रग्स केस में सारा का नाम आने के बाद अभी तक सैफ अली खान अपनी बेटी के साथ नहीं दिखे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा अपने पिता सैफ पर बिल्कुल निर्भर नहीं हैं कि वो उनकी मदद करेंगे। ऐसी खबरें हैं ड्रग्स केस में सारा का नाम आने से सैफ बहुत नाराज हैं और वो उनकी कोई मदद नहीं करना चाहते हैं।
3 of 5
करीना कपूर खान, सैफ अली खान, तैमूर अली खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यही नहीं खबर तो यहां तक है कि सैफ ने पूर्व पत्नी अमृता सिंह को इसके लिए डांट भी लगाई है। अमृता ही सारा के करियर से जुड़े हर फैसले लेती हैं। बीते दिनों सैफ पत्नी करीना और बेटे तैमूर को लेकर अपने गुरुग्राम स्थित पटौदी पैलेस के लिए रवाना हुए थे। तीनों इस वक्त पटौदी पैलेस में हैं। करीना दिल्ली में ही अपनी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा’ की बाकी शूटिंग करेंगी। तब तक कपल यहीं रहेगा।
4 of 5
सारा अली खान
- फोटो : ANI
रिपोर्ट्स की मानें तो सारा अली खान की इस मुश्किल की घड़ी में उनकी दादी शर्मिला टैगोर उनकी मदद कर रही हैं। बता दें कि एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स एंगल पर सारा अली खान से घंटों पूछताछ की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया है कि वह सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं। साथ ही सारा अली खान ने इस बात का भी खुलासा किया उनका दिवंगत अभिनेता के साथ ब्रेकअप क्यों हुआ था। अभिनेत्री ने कहा कि सुशांत उनके साथ अपने रिश्ते को लेकर वफादार नहीं थे।
5 of 5
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : instagram/saraalikhan95
बताया जा रहा है कि सारा अली खान ने कहा था, 'सुशांत सिंह राजपूत अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी पोजेसिव रहा करते थे। वह चाहते थे कि मैं अपने फिल्ममेकर को इस बात के लिए राजी करूं कि मेरी अगली फिल्म में वह सुशांत सिंह राजपूत को ही साइन करें'। एनसीबी से पूछताछ के दौरान सारा अली खान ने ड्रग्स लेने की बात से साफ मना कर दिया और सिर्फ सिगरेट पीने की बात को कबूल किया।