सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म के लिए 7 करोड़ का सेट बनाया गया था। फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आने वाले हैं।
फिल्म के कई शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस बीच फिल्म के निर्माता और निर्देशक के बीच खटपट की खबरें आ रही है। फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो निर्देशक अभिषेक कपूर और निर्माता प्रेरणा अरोड़ा के बीच फिल्म रिलीज की तारीख को लेकर आपसी बहस चल रही है।
दरअसल बात ये हैं कि जहां एक ओर प्रेरणा इस फिल्म को शाहरुख की फिल्म के साथ रिलीज नहीं होने देना चाहतीं, वहीं अभिषेक चाहते हैं कि ये फिल्म उनकी फिल्म के साथ ही रिलीज हो।
अब देखना ये है कि सारा अली खान की पहली ही फिल्म को लेकर चल रहा ये विवाद थमता हैं या फिर आगे बढ़ता हैं। आपको बता दें कि इससे पहले 14 दिसंबर को अभिषेक कपूर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि फिल्म अगले साल दिसंबर में रिलीज होगी।