बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान फिल्मों से दूर रहकर भी खबरों में बने रहते हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन नई तस्वीरें और वीडियोज लोगों के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही में इब्राहिम ने अपनी बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के साथ एक तस्वीर साझा की है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
सारा अली खान के साथ योगा करते दिखे इब्राहिम, भाई- बहन की इस तस्वीर ने जीता फैंस का दिल
इब्राहिम अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो तस्वीर साझा की है उसमें वो और सारा अली खान साथ में योगा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनके प्यारा डॉगी भी बैठा हुआ है। जो दोनों को योगा करते हुए निहार रहा है। भाई- बहन की इस तस्वीर को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।
इब्राहिम ने इस तस्वीर को साझा करते कैप्शन लिखा है, "संडे योगा..."। सारा और इब्राहिम दोनों अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरुक हैं। जहां इब्राहिम अक्सर फुटबॉल खेलते नजर आते हैं तो वहीं सारा जिम में पसीना बहाती दिख जाती हैं।
A post shared by Ibrahim Ali Khan (@iakpataudi) on
बीते दिनों सारा अली खान ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपनी खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। इन तस्वीरों में सारा पहाड़, प्रकृति का आनंद लेते हुए नजर आ रही थीं।
Happy World Environment Day 🌍 ☀️ 🏔 🌧 🌊❄️💟☮️💜🙏🏻
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
बता दें कि सारा अली खान और उनके भाई इब्राहिम के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग हैं। अक्सर दोनों भाई-बहन सोशल मीडिया पर साथ में मस्ती करते हुए नजर आते हैं।
पाकिस्तानी अभिनेता वसय चौधरी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, बोले- मेरे अंदर कोई लक्षण नहीं मिला