सिंगर डांसर से अभिनेत्री बनीं सपना चौधरी के ठुमके और उनके गाने का हर कोई दीवाना है। चाहे वो यूपी हो, हरियाणा हो, बिहार हो या हो बॉलीवुड, सभी के सिर पर सपना की दीवानगी छाई रहती है। सपना ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सपना पीले रंग का स्वेटर पहने गाड़ी के अंदर बैठी हुई है। पीले स्वेटर में सपना की अदाएं मस्त लग रही हैं।
2 of 5
sapna choudhary
- फोटो : file photo
10 से 15 सेकेंड के वीडियों में सपना सिर्फ अपने आंखो से ईशारे कर रही हैं। इसे देखकर ऐसा लग रहा है, मानो बिना बोले सपना अपनी आंखों के इशारों से हर बात कहने की कोशिश कर रही हैं। पीले रंग के स्वेटर में सपना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सपना के इस वीडियों पर कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए कहा है कि सपना पीला स्वेटर दिखाते हुए यह कहना चाहती है की ठंड आ गई है।
3 of 5
sapna choudhary
- फोटो : file photo
दरअसल सपना चौधरी एक ऐसा नाम है जिन्होंने अपने डांस से अपनी अलग पहचान बनाई है। सपना चौधरी जब से बिग बॉस से लौटी है उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है। सपना अब डांस के अलावा जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली हैं। दीपिका पादुकोण भी उनके डांस की दीवानी बन गई थी। खबर है बॉलीवुड के अलावा सपना के पास भोजपूरी फिल्म में भी काम करने का ऑफर है।
4 of 5
Sapna Choudhary
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि बिहार के बेगूसराय में में मशहूर डांसर सापना चौधरी के प्रोग्राम में स्टेज पर चढ़ने को लेकर भगदड़ का माहौल बन गया। सपना को देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई जिसे काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान पूरे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस के डर से भागने के दौरान कई लोग जमीन पर गिर गए।
5 of 5
Sapna Choudhary
- फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि भगदड़ में दबकर एक युवक की मौत भी हो गई है। बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। बता दें कि सपना चौधरी के अधिकांश प्रोग्राम में दर्शक बवाल मचाते हैं। इससे पहले राजस्थान के चुरू, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो चुकी थी। प्रयागराज में तो सपना चौधरी का कार्यक्रम ही रद्द करना पड़ा था।