बिग बॉस 11 में अपने तेज तर्रार रूप से चर्चा में आईं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अब बिहार में अपने जलवे दिखाने के लिए तैयार हैं। सपना चौधरी ने भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार रवि किशन की फिल्म 'बैरी कंगना -2' के लिए एक आइटम सॉन्ग शूट किया है जिसमें सपना अपने बोल्ड अंदाज में नजर आएंगी। सपना ने डांस में जो जादू चलाया उसे सेट पर मौजूद फिल्म की पूरी टीम देखती रह गई।
पढ़ेंः क्या अमिताभ बच्चन का घर छोड़कर जाना चाहती हैं ऐश्वर्या? जान लें सच्चाई
आपको बता दें कि सपना चौधरी बिग बॉस 11 की एक मजबूत कंटेस्टेंट रही थीं। सपना चौधरी जब बिग बॉस 11 में शामिल होने आई थीं तो शो के होस्ट सलमान खान ने भी उनके साथ ठुमके लगाये थे। वहीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जब बिग बॉस के घर पर पहुंची थीं तो उन्होंने भी सपना का डांस देखने की इच्छा जाहिर की थी। अब सपना भोजपुरी फिल्म 'बैरी कंगना -2' से इंडस्ट्री में एंट्री कर रही हैं। देखें वीडियो-
सॉन्ग की शूटिंग के बाद सपना चौधरी ने कहा कि उनके लिए हर तरह की ऑडियंस और स्टेज बराबर है। बिग बॉस के बाद उनके फैंस और ज्यादा बढ़े हैं तो उन पर जिम्मेदारी भी बढ़ी है। सपना ने बताया कि उनके पास कई फिल्मों के ऑफर भी हैं। वो फिल्में जरूर करेंगी लेकिन थोड़ी मर्यादा में रहकर। ये उनकी पहली भोजपुरी फिल्म है जिसमें उन्होंने बहुत मेहनत की है।
पढ़ेंः विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फेरों के समय कर दी थी बड़ी चूक, दोबारा करनी पड़ सकती है शादी
गौरतलब है कि 'बैरी कंगना -2' में एक्टर रवि किशन के साथ भोजपुरी की दो अभिनेत्रियां काजल राघवानी और शुभी शर्मा भी नजर आएंगी। 'बैरी कंगना -2'के पहले शेड्यूल की शूटिंग उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कंप्लीट हो चुकी है और दूसरे शेड्यूल की शूटिंग इन दिनों मुंबई के विरार में चल रही है।