हरियाणा की जबरदस्त डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के घर नन्हा मेहमान आया है। खबर है कि सपना ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। हिसार के निवासी उनके पति वीर साहू ने मंगलवार को फेसबुक लाइव के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी। मगर लाइव होने के दौरान वे काफी नाराज नजर आए। सपना चौधरी के मां बनने के पोस्ट पर लोगों द्वारा दिए जाने वाली प्रतिक्रिया को लेकर उन्होंने जमकर भड़ास निकाली। हालांकि इसपर सपना की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
2 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : Instagram- @itssapnachoudhary
इससे पहले मीडिया में खबरें थी कि उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वीर साहू से सगाई कर ली है। सपना करीब चार साल से वीर के साथ रिलेशन में हैं। सिंगर के साथ-साथ वीर साहू एक्टर भी है। वह हरियाणा की कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं। हरियाणवी और पंजाबी गानों में नजर आ चुकीं सपना से जुड़ी ये खबर सभी का ध्यान आकर्षित कर रही है। वीर साहू ने वीडियो में कहा- किसी की निजी जिंदगी को लेकर इस तरह से लोगों का हस्तक्षेप क्या सही है। वीर साहू ने कहा कि हमने अपनी मर्जी से शादी की है, इससे लोगों को क्या एतराज है।
3 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : Instagram- @itssapnachoudhary
सपना चौधरी अपने डांस से खूब धमाल मचाती हैं। उन्होंने अपने डांसिंग स्टाइल से पूरे देश में लोकप्रियता हासिल की है। वह बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं। उनके वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। सपना चौधरी की लोकप्रियता का आलम यह यह है कि उन्हें देश के कोने-कोने से स्टेज शो के ऑफर आते हैं और उनकी ज्यादातर कमाई इसी से होती है।
4 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : Instagram- @itssapnachoudhary
हरियाणा के रोहतक से बिग बॉस के घर तक पहुंचने वाली सपना को 'सॉलिड बॉडी', 'छोरी भैंस बड़ी बिंदास' और 'तेरी आख्यां दा काजल' जैसे गानों ने यू ट्यूब सनसनी और सोशल मीडिया स्टार बनाया। सपना जो गाने गाती हैं उन्हें हरियाणवी लोकगीत 'रागिनी' के नाम से जाना जाता है। वो 'वीरे दी वेडिंग' और 'नानू की जानू' जैसी कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं हालांकि उनका ये सफर इतना आसान नहीं था।
5 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : Instagram- @itssapnachoudhary
सपना कभी डांसर बनना ही नहीं चाहती थीं। सपना चौधरी इंस्पेक्टर बनना चाहती थीं लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी। 2008 में उनके पिता के निधन की वजह से उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर को संभालने के लिए सपना डांसर बन गईं। शुरुआती दिनों में मात्र 3100 रुपये में स्टेज पर डांस करके अपने परिवार का पेट भरने वाली सपना के पास आज दिल्ली में बंगला, ऑडी-फॉर्च्यूनर जैसी कई लग्जरी गाड़ियां हैं।