'पद्मावत' की बंपर सक्सेस के बाद रणवीर के बारे में पहली बार बोले भंसाली, क्यों बनाया खिलजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली ने बताया, वह सेट पर जबरदस्त एनर्जी लाता है। वह शानदार है। मेरा मन अभी रणवीर सिंह से भी नहीं भरा है और मैं उनके साथ भी काम करुंगा। पद्मावत में खिलजी का जो रूप संजय लीला भंसाली ने दिखाया है उसके बाद ये बताने की जरुरत नहीं की खिलजी किसी वहशी दरिंदे से कम नहीं था। जैसा की हम सब पढ़ते आए हैं अलाउद्दीन खिलजी विलासिता, अय्याशी, कूरता और हैवानियत की मूरत था। अगर खिलजी की यही तस्वीर आपको असली लगती है तो आपको खुश होने की जरूरत है, फिल्म में खिलजी का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह ने अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर कल्पनाओं में बसे खिलजी को नया रूप दे दिया है।
संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों में अपना सब कुछ लगा देते हैं और उनकी मेहनत उनकी फिल्मों में नजर भी आती है। अपने फिल्मों के अंदाज के साथ ही अपने एक्टर्स की भी भंसाली की अपनी ही एक चॉइस है। अपनी पिछली तीन फिल्मों में रणवीर सिंह को हीरो बना चुके भंसाली के लिए रणवीर किसी बड़े स्टार से कम नहीं है।