फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nostalgic Raksha Bandhan Photos Of Bollywood Stars A Glimpse Of The Beautiful Brother Sister Relationship

रक्षाबंधन: जब बॉलीवुड सितारों की कलाई पर सजा प्यार, इन नॉस्टैल्जिक तस्वीरों में दिखा भाई-बहन का प्यारा रिश्ता

Fri, 28 Aug 2026 09:00 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 28 Aug 2026 09:00 AM IST
सार

Nostalgic Raksha Bandhan Photos Of Bollywood Stars: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और खास रिश्ते को सेलिब्रेट करने का दिन है। बॉलीवुड के कई सितारे भी इस मौके को हर साल अपने-अपने अंदाज में मनाते हैं। देखिए बॉलीवुड सितारों की रक्षाबंधन मनाते हुए नॉस्टैल्जिक तस्वीरें। 

विज्ञापन
Nostalgic Raksha Bandhan Photos Of Bollywood Stars A Glimpse Of The Beautiful Brother Sister Relationship
प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बचपन की तस्वीरों से लेकर साथ में रक्षाबंधन मनाने तक, सेलेब्स की यादगार तस्वीरें फैंस को भी पुरानी यादों में ले जाती हैं। सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, ऋतिक रोशन से लेकर अनुष्का शर्मा तक, कई बॉलीवुड भाई-बहनों की तस्वीरें आज भी लोगों के बीच खूब पसंद की जाती हैं।

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ हमेशा अपनी ग्लोब-ट्रॉटिंग बहन के साथ खड़े नजर आते हैं और उनका पूरा सपोर्ट करते हैं। सिद्धार्थ, प्रियंका से सात साल छोटे हैं और दोनों के बीच काफी अच्छा बॉन्ड है।

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने साल 1998 की अपनी एक प्यारी सी पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन लिखा था। उन्होंने बताया कि उनके भाई कर्णेश उस तस्वीर में शायद यही सोच रहे थे कि, ‘इसके साथ हो क्या रहा है?’ दोनों का ये फोटो फैंस को काफी क्यूट और नॉस्टैल्जिक लगता है। बता दें कि कर्णेश, अनुष्का के बड़े भाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन और उनकी बहन सुनैना रोशन के बीच बहुत करीबी रिश्ता है। ऋतिक ने हमेशा अपनी बहन का साथ दिया है और उनकी सेहत और निजी जिंदगी से जुड़ी मुश्किलों के दौरान भी उनका सपोर्ट किया है।

सलमान खान
सलमान खान भी हर साल अपनी बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार खास अंदाज में मनाते हैं। इस पुरानी तस्वीर में उनकी बहन अर्पिता खान, सलमान को राखी बांधती नजर आ रही हैं। यह तस्वीर अर्पिता खान ने ट्विटर पर शेयर की थी।

शाहरुख खान
इन सब तस्वीरों में जहां सारे सितारे अपनी बहनों से राखी बंधवाते नजर आए, वहीं शाहरुख खान की एक तस्वीर ऐसी है, जो इन सबसे काफी अलग है। शाहरुख खान की एक खास तस्वीर है, जिसमें वो पॉलिटिशियन ममता बनर्जी से राखी बंधवाते नजर आ रहे हैं। 

दिलीप कुमार
लता मंगेशकर, दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को अपना मुंहबोला भाई मानती थीं और उन्हें राखी भी बांधती थी। दिलीप साहब भी उन्हें अपनी छोटी बहन की तरह मानते थे और उनके हर सुख-दुःख में साथ खड़े रहते थे। उन्होंने एक बार लता जी के समर्थन में कोर्ट में गवाही भी दी थी।



रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने और मिठाई खिलाने का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के उस प्यारे रिश्ते को याद करने का मौका भी है, जिसमें प्यार के साथ नोकझोंक और ढेर सारी यादें जुड़ी होती हैं।


बॉलीवुड सितारों की ये पुरानी तस्वीरें भी इसी खूबसूरत रिश्ते की झलक दिखाती हैं। वक्त भले ही बदल जाए और सितारे अपनी जिंदगी में कितने भी आगे बढ़ जाएं, लेकिन भाई-बहन के बीच का ये खास रिश्ता हमेशा वैसा ही बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed