अभिनेता सलमान खान और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'इंशाअल्लाह' को लेकर अभी से चौंकाने वाले खुलासे होने लगे हैं। कुछ दिन पहले फिल्म मिलने पर आलिया का पहला रिएक्शन सामने आया था। अब बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी हॉलीवुड फिल्म ‘प्रीटी वूमेन’ से प्रेरित हो सकती है, ये फिल्म 1990 में रिलीज हुर्ह थी। यह फिल्म रिचर्ड गेर और जूलिया रॉबट्र्स के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म में शुमार की जाती है।
2 of 5
प्रीटी वूमेन
- फोटो : सोशल मीडिया
‘प्रीटी वूमेन’ का नाम हॉलीवुड की ऑल टाइम बेस्ट रोमांटिक फिल्मों में भी शुमार किया जाता है। इसकी कहानी की बात की जाए तो इसमें युवा नायिका जूलिया देहव्यापार करती है। इसी बीच वह एक अमीर व्यवसायी के प्यार में पड़ जाती है। वहीं भंसाली की फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ में आलिया एक छोटी मोटी एक्ट्रेस का किरदार निभा रही हैं जिसे सलमान खान डेट के लिए हायर करते हैं और आखिरकार आलिया के प्यार में गिरफ्तार हो जाते हैं।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इस फिल्म को अमेरिका में शूट किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान 40 साल के आदमी का किरदार निभाते नजर आएंगे जबकि आलिया 25 साल की लड़की का रोल निभाएंगी। बता दें कि इस फिल्म में आलिया अपने से 15 साल बड़े एक्टर सलमान खान के साथ नजर आएंगी। ये पहली फिल्म होगी जिसमें सलमान, आलिया साथ काम करेंगे। ये फिल्म मिलने पर आलिया भट्ट बहुत खुश हुईं थीं।
4 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया ने कहा था कि 'मुझे याद है कि मैं खुशी से उछलने लगी थी। मैं मुंबई में नहीं थी। मैं बाहर थी और कुछ अन्य चीजें कर रही थी। तब मुझे कॉल आया और पता चला कि इस फिल्म में मुझे ले लिया गया है।' 'मैं इतनी खुश हुई की एक कॉर्नर पर गई और 5 मिनट तक उछलती रही। मैं बहुत ज्यादा उत्साहित थी।' वहीं, आलिया के साथ काम करने को लेकर सलमान ने कहा था, 'उसने स्टूडेंट... से लेकर यहां तक का सफर तय किया, जो बहुत खूबसूरत था । आलिया की सफलता का क्रेडिट उसके अलावा कोई नहीं ले सकता । अगर कोई बोले कि हमने उसको बनाया है तो वो गलत होगा । आलिया अपने टैलेंट के दम पर आगे बढ़ी हैं।'
फिल्म जानकारों का कहना है कि यह फिल्म 2020 के शुरुआती महीनों में बनना शुरू हो जाएगी। सलमान और संजय करीब 20 साल बाद फिर से काम करने जा रहे हैं। भंसाली ने साल 1999 में 'हम दिल दे चुके सनम' बनाई थी, जिसमें सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। सलमान साल 2007 में भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' में भी नजर आए थे।