कोरोना वायरस के कहर के चलते पूरा देश लॉकडाउन है। जिसकी वजह से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इस समय सभी सेलिब्रिटीज अपने घर में ही रहते हुए परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इसी बीच कई अभिनेता या अभिनेत्रियां अपने परिवार से दूर विदेशों में ही फंस गए हैं। इन्हीं में से एक हैं अभिनेता संजय दत्त जो इस समय अपने परिवार से दूर मुंबई में अकेले रहने को मजबूर हैं।
2 of 5
फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में लखनऊ आए संजयदत्त
- फोटो : amar ujala
संजय दत्त इन दिनों मुंबई में अपने घर में ही क्वारंटीन में हैं। जहां एक तरफ बॉलीवुड सेलेब्स अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। तो वहीं अभिनेता संजय दत्त का परिवार इस समय में उनसे दूर है। संजय दत्त भी इस वक्त अपने परिवार को काफी मिस कर रहे होंगे। संजय की पत्नी और उनके दोनों बच्चे दोनों दुबई में हैं।
3 of 5
Sanjay Dutt along with family
- फोटो : Viral Bhayani, Instagram
दरअसल संजय दत्त की पत्नी बच्चों के साथ दुबई गई हुई थीं। इसी दौरान लॉकडाउन हो गया और वो बच्चों के साथ वहीं पर फंस गईं। जिसके बाद संजय दत्त अपने घर में ही हैं। संजय दत्त अकेले में रामायण और महाभारत देखकर समय काट रहे हैं। इसी बीच संजय दत्त बीच-बीच में अपने फैन्स के साथ भी बातचीत कर रहे हैं।
4 of 5
संजय दत्त
- फोटो : Social Media
संजय दत्त ने हाल ही में अपना एक वीडियो भी साझा किया था इस वीडियो में संजय दत्त फैन्स को वर्कआउट करने और घर से बाहर ना निकलने के लिए मोटिवेट करते नजर आए थे। संजय दत्त वीडियो में अपने घर पर ही वर्कआउट कर रहे थे। साथ ही साथ उन्होंने अपने फैन्स से ये अपील भी की थी कि सभी घर पर रहें और सुरक्षित रहें।
5 of 5
sanjay dutt
- फोटो : social media
गौरतलब है कि संजय दत्त का परिवार ही नहीं बल्कि विंदू दारा सिंह का परिवार भी इस समय रशिया में फंसा हुआ है। उनकी पत्नी और बेटी छुट्टियां मनाने रशिया गए हुए थे उसी दौरान लॉकडाउन हुआ और दोनों मां-बेटी फंस गए। इसके अलावा गायक सोनू निगन, मोनाली ठाकुर, अदिति भाटिया जैसे सितारे भी विदेशों में फंसे हुए हैं।