संजय दत्त बॉलीवुड के बड़े स्टार हैं। पर्दे पर उन्हें दमदार अभिनय के लिए वाहवाही मिलती है और उनकी फिल्में जबरदस्त कमाई भी करती हैं। आज संजय मान्यता दत्त के साथ शादी कर खुशी खुशी जिंदगी बिता रहे हैं लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उनका नाम बहुत सी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था। कभी संजय किसी के प्यार में पागल हो जाते तो कभी उन्हें किसी दूसरी हीरोइन का हाथ पकड़े देखा जाता था। माधुरी दीक्षित संग उनकी शादी के भी बहुत चर्चे हुए थे। इंडस्ट्री में संजय दत्त के रंगीन मिजाज से हर कोई वाकिफ था। खुद उनकी बायोपिक पर बनी फिल्म 'संजू' में कहा गया था कि उनकी 308 गर्लफ्रेंड थीं।संजय के इसी स्वभाव के कारण उनकी बहनों ने ऐश्वर्या राय से उन्हें दूर रहने की हिदायत दी थी। ये बात तब की है जब ऐश्वर्या की फिल्मों में एंट्री होने वाली थी। इस बारे में खुद अभिनेता ने एक इंटरव्यू में बताया था।
दिलचस्प: जब संजय दत्त की बहनों ने अभिनेता को दी हिदायत, कहा था, 'तुम ऐश्वर्या राय से दूर रहना'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 21 May 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन