इस मोशन पोस्टर को रिलीज करते हुए संजय दत्त ट्वीट किया - 'खेल अब होगा तीन गुना तीखा।' इस मोशन पोस्टर में संजय दत्त के अलावा जिमी शेरगिल, चित्रागदा सिंह और माही गिल लीड रोल में हैं। यह मोशन पोस्टर अब तक साामने आए पोस्टर्स से एकदम अलग है। पहले रिलीज हुए पोस्टर और मोशन पोस्टर में सिर्फ संजय दत्त को बंदूक थामे हुए दिखाया गया था लेकिन हाल ही में रिलीज इस मोशन पोस्टर में फिल्म के लीड एक्टर्स को दिखाया गया है।
Khel ab hoga teen guna teekha! #SBG3MotionPoster. Watch the trailer coming out tomorrow.@jimmysheirgill #MahieGill @IChitrangda @sakpataudi @SBG3Film
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) June 29, 2018
Produced by @rahulmittra13, Directed by @dirtigmanshu and Presented by @rajuchadhawave. pic.twitter.com/qNV5GE4QB6
'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' फिल्म से नफीसा अली लंबे समय बाद बड़े परदे पर नजर आएंगी। इस फिल्म में वह संजय दत्त की मां का किरदार निभा रही हैं। वहीं कबीर बेदी और संजय दत्त फिल्म में तीन दशक बाद साथ काम कर रहे हैं। आखिरी बार दोनों 'यलगार' फिल्म में एक साथ नजर आए थे।
जानकारी के मुताबिक बीते दो कड़ियों की तरह की इस बार 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' में रईस साहब (जिमी शेरगिल) और उनकी बीवी (माही गिल) केंद्र में रहेंगे। यह फिल्म साल 2011 में आई 'साहब बीवी और गैंगस्टर' की फ्रेंचाइजी है। इस फिल्म के दोनों पार्ट को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था ऐसे में इस फिल्म के हिट होने की उम्मीद जताई जा रही है। 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' का ट्रेलर शनिवार को रिलीज होगा जबकि फिल्म 27 जुलाई को रिलीज होगी।