बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने सिनेमा से दूरी बनाकर रखी है इसके बावजूद सोशल मीडिया पर त्रिशाला के लाखों फॉलोअर्स हैं। त्रिशाला जब भी कोई तस्वीर शेयर करती हैं वो चर्चा में आ जाती हैं। त्रिशाला ने अपनी मां ऋचा शर्मा की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ उन्होंने इमोशनल कैप्शन दिया।
2 of 5
Trishala With Sanjay Dutt
- फोटो : instagram
संजय दत्त और दिवंगत ऋचा शर्मा की बेटी त्रिशाला दत्त हैं। तस्वीर में ऋचा ने त्रिशाला को गोद में लिया हुआ है। मां की गोद में त्रिशाला सो रही हैं। तस्वीर में मां बेटी का प्यार भरा रिश्ता देखा जा सकता है। साथ ही ये बेहद इमोशनल करने वाला भी है।
3 of 5
Trishala Dutt
- फोटो : instagram
तस्वीर के साथ त्रिशाला ने बताया कि साल 1988 में ये खींची गई थी। उन्होंने मां को याद करते हुए लिखा कि 'आपकी आत्मा को शांति मिले मां।' बता दें कि 1987 में संजय दत्त और ऋचा ने न्यूयॉर्क में शादी की थी। शादी के कुछ सालों बाद पता चला कि ऋचा को ब्रेन ट्यूमर है। साल 1996 में ऋचा का निधन हो गया।
4 of 5
Richa Sharma, Sanjay Dutt
- फोटो : instagram
संजय दत्त के लिए ऋचा ने अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया था। जब ऋचा को ब्रेन ट्यूमर हुआ तो अपना इलाज कराने के चलते अमेरिका चली गई थीं। वो वापस भारत लौटीं लेकिन कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि उन्हें फिर से ब्रेन ट्यूमर हो गया है। इसके बाद ऋचा अपने माता-पिता के पास न्यूयॉर्क गईं, जहां उनका निधन हो गया।
5 of 5
Trishala Dutt with Boyfriend
- फोटो : instagram
त्रिशाला अभी न्यूयॉर्क में ही रहती हैं। उनके नाना-नानी ने ही उनकी देखभाल की है। त्रिशाला का बॉलीवुड में आने का कोई इरादा नहीं है। बता दें कि कुछ महीनों पहले ही त्रिशाला के ब्वॉयफ्रेंड का निधन हो गया था। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी थी। साथ ही सोशल मीडिया पर कई भावुक पोस्ट किए थे।
लोगों को एक साथ बैठकर 'रामायण' देखता देख नम हुईं टीवी की 'सीता' की आंखें, किया ये पोस्ट