संजय दत्त आज 57 साल के हो रहे हैं। हाल ही में उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने की भी घोषणा हुई है। 57 साल की संजय दत्त की जिंदगी में लड़कियां, ड्रग्स, मुकदमें, सजा, जेल कई सारी चीजें आती हैं। इस साल फरवरी में जेल से छूटने वाले संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही इस फिल्म को लेकर हर कोई उत्सुक है लेकिन एक अभिनेत्री इस फिल्म के शुरु होने के नाम से ही डरी हुई है। ये हीरोइन कोई और नहीं दर्शकों के दिलों पर दशकों राज करने वाली माधुरी दीक्षित हैं।
संजय दत्त से रिश्ते का वो राज, जिससे आज भी सहमी हैं माधुरी
इस तरह की खबर है कि माधुरी ने संजय दत्त को फोन करके कहा है कि इस फिल्म से वो उन्हें ना जोड़ें। माधुरी का कहना है कि अब उनके और संजय दत्त दोनों के बच्चे बड़े हो चुके हैं ऐसे में अब 25 साल पुराने पन्ने ना पलटे जाएं। आखिर वो कौन सा राज है जिसे माधुरी ने आज तक छुपा के रखा और अब भी छुपाना चाहती हैं।
संजय दत्त से रिश्ते का वो राज, जिससे आज भी सहमी हैं माधुरी
माधुरी दीक्षित 80 के दशक के आखिरी सालों में अपने करियर के शबाब पर थीं। उनकी तेजाब और दिल जैसी फिल्मों ने सफलता के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वहीं दूसरी ओर संजय दत्त एक अपना ही दर्शक वर्ग तैयार कर चुके थे। इसी दौरान संजय दत्त और माधुरी को एक ही फिल्म में साइन किया गया, फिल्म का नाम था 'साजन'। ये वही फिल्म है जिसके गाने आज भी लोकप्रिय हैं, फिल्म में रोमांस करते-करते माधुरी और संजय दत्त एक-दूसरे को दिल दे बैठे। मुश्किल ये थी कि संजय दत्त शादीशुदा थे और उनकी एक बेटी भी थी।
संजय दत्त से रिश्ते का वो राज, जिससे आज भी सहमी हैं माधुरी
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित 'साजन' की शूटिंग के दौरान ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे। फिल्म रिलीज हुई और जबरदस्त हिट रही। दोनों के रोमांस पर दर्शकों की भी मुहर लग गई। पर्दे पर कमाल करने वाली इस जोड़ी को फिर से साथ मे साइन किया गया, फिल्म थी, 'खलनायक'। दोनों के प्यार के चर्चे फिल्मी गलियारों में आने लगे।
संजय दत्त से रिश्ते का वो राज, जिससे आज भी सहमी हैं माधुरी
'खलनायक' की शूटिंग के दौरान दोनों इस बात के मान गए कि वो एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। माधुरी का परिवार उनके संजय दत्त से रिश्ता रखने के खिलाफ था। इसकी वजह थी संजय की शादीशुदा जिंदगी और उनके लंबे समय तक ड्रग्स का आदी रहना। माधुरी दिल के हाथों मजबूर थीं, उन्होंने परिवार की नाराजगी उठाई।