मॉडल और ऐक्ट्रेस रहीं संगीता बिजलानी आजकल काफी टेंशन में हैं। एक एक दिन उन पर भारी पड़ रहा है। उन्हें बस इंतजार है तो 13 मई का क्योंकि उस दिन उनके सामने सारा सच आ जाएगा।
'अजहर' से परेशान हैं संगीता बिजलानी
संगीता और अजहरुद्दीन को अलग हुए 6 साल हो गए हैं। तब से उन्होंने आज तक एक दूसरे से किसी तरह का संपर्क नहीं रखा लेकिन अब संगीता अजहरुद्दीन से बार बार मिल रही हैं।
'अजहर' से परेशान हैं संगीता बिजलानी
ऐसा इसलिए क्योंकि 13 मई को इमरान हाशमी, नर्गिस फाखरी और प्राची देसाई की फिल्म अजहर रिलीज होने जा रही है। फिल्म अजहरुद्दीन की जिंदगी पर आधारित है तो जाहिर है पूर्व पत्नी संगीता का भी इसमें जिक्र होगा। फिल्म में नर्गिस संगीता का रोल निभा रही हैं। लेकिन आखिर संगीता को चिंता किस बात की है जो वे अजहरुद्दीन के आगे पीछे डोल रही हैं, जानिए।
'अजहर' से परेशान हैं संगीता बिजलानी
दरअसल संगीता को चिंता है कि कहीं फिल्म में उनके किरदार को नकारात्मक या बुरी महिला के तौर पर न दिखाया जाए। चाहे संगीता इस फिल्म से कितनी भी दूर रहने की कोशिश कर लें लेकिन वो खुद ब खुद इससे जुड़ सी गई हैं। फिल्म का गाना ओए ओए भी संगीता की पुरानी फिल्म का गाना है।
'अजहर' से परेशान हैं संगीता बिजलानी
इसीलिए संगीता ने अजहर को कॉल किया और अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने अजहर से कहा कि किसी भी तरह वो फिल्म रिलीज होने से पहले उन्हें फिल्म दिखा दें। तब से ये दोनों लगातार बातचीत कर रहे हैं। लेकिन यहां भी अजहर ने संगीता को निराश किया है।