खुद को सुशांत सिंह राजपूत का करीबी दोस्त बताने वाले फिल्म निर्माता संदीप सिंह की भूमिका पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। सुशांत के पोस्टमार्टम से लेकर अंतिम संस्कार तक में संदीप सक्रिय थे। इसके बाद खबरें आईं कि संदीप लंबे वक्त से सुशांत के संपर्क में नहीं थे। यहां तक कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत के घरवालों ने भी कहा कि वो संदीप को नहीं जानते। अब संदीप ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए एक कुछ चैट्स जारी किए हैं।
सुशांत की दीदी के संपर्क में थे संदीप सिंह, चैट वायरल कर बोले- 'आपकी बहन की मदद करना मेरी गलती है?'
संदीप सिंह ने रविवार को सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुई अपनी चैट्स को सार्वजनिक कर दिया। इसके अलावा उन्होंने सुशांत की बहन और उनके जीजा के साथ हुई चैट को भी लोगों के सामने रखा। संदीप ने कहा कि सुशांत का परिवार उन्हें जानता है।
सुशांत के साथ हुई बातचीत के संदीप सिंह ने पांच स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। ये नवंबर 2016 और जून 2018 के हैं। 2016 वाली चैट में सुशांत, संदीप से कहते हैं कि मेरे पास ऐसे दोस्त नहीं हैं जो मेरे साथ होने चाहिए, लेकिन ऐसा भी नहीं है। मेरे पास सिर्फ शेट्टी है और तुम्हारा भी हमेशा स्वागत है भाई। इसके अलावा 2018 के चैट में सुशांत और संदीप मिलने के बात करते हुए नजर आते हैं।
इसे साझा करते हुए संदीप सिंह ने लिखा है, 'माफ करना भाई, मेरी चुप्पी ने मेरी 20 साल की छवि और परिवार को टुकड़ों में तोड़ दिया है। मैं इस बात से अनजान था कि आज के जमाने में दोस्ती को एक प्रमाण पत्र की जरूरत होती है। आज मैं अपनी व्यक्तिगत चैट को सार्वजनिक कर रहा हूं, क्योंकि हमारे बीच की दोस्ती को साबित करने का यही आखिरी उपाय है।'
A post shared by Sandip Ssingh (@officialsandipssingh) on
खुद को रोक नहीं पाया मैं
इसके अलावा संदीप सिंह ने 14 जून को लेकर एक नोट लिखा है। ये वही दिन था जिस दिन सुशांत का शव उनके घर पर मिला था। संदीप ने लिखा है, '14 जून को जब मैंने आपके बारे में सुना तो मैं खुद को रोक नहीं पा रहा था और दुखी होकर आपके घर पहुंच गया। लेकिन मैं ये देखकर हैरान रह गया कि वहां मिट्टू दीदी के अलावा कोई भी मौजूद नहीं था। मैं अब भी सोच रहा हूं कि क्या उस दुख की घड़ी में आपकी बहन के साथ खड़े होकर मैंने कुछ गलत किया या मुझे आपके दूसरे दोस्तों के आने का इंतजार करना चाहिए था।'
A post shared by Sandip Ssingh (@officialsandipssingh) on