बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती आखिरकार एनसीबी के शिकंजे में फंस गई हैं। एनसीबी ने रविवार को समन भेज रिया को तलब किया था। पूछताछ में पता चला है कि सुशांत की जिंदगी में आने से पहले ही रिया ड्रग पेडलरों के संपर्क में थीं। एनसीबी अब इस कनेक्शन का सुराग तलाशने में जुट गई है।
2 of 5
सैमुअल मिरांडा और शौविक चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
मामले में गिरफ्तार शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने भी रिया के कहने पर ड्रग्स लाने की बात कबूली है। इसके अलावा 2017 में ड्रग्स को लेकर इनके बीच की चैट को भी काफी अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि एनसीबी ने 15 से ज्यादा सवालों की सूची तैयार की, जिसके आधार पर रविवार को रिया से पूछताछ की गई।
3 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
इससे पहले संयुक्त निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एनसीबी की टीम रिया के घर पहुंची और समन देकर 11 बजे पेश होने को कहा। हालांकि मुंबई पुलिस करीब एक घंटे की देरी से रिया को लेकर एनसीबी के दफ्तर पहुंचीं।
4 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
वहीं, एनसीबी ने शौविक, मिरांडा और दीपेश सावंत का आमना सामना कराया। रिया से आमने-सामने की पूछताछ में कई बाते सामने आई हैं जिससे रिया के खिलाफ एनसीबी के पास कुछ पुख्ता सबूत होने की बात कही जा रही है।
5 of 5
सतीश मानेशिंदे, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : एएनआई
इधर, रिया की गिरफ्तारी को देखते हुए उसके वकील सतीश मानेशिंदे ने पहले ही संकेत दे दिया कि रिया गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं। सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने पटना में दर्ज कराई एफआईआर में रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एनसीबी जांच में उस शिकायत के आधार पर भी एंगल निकालकर जांच कर रही है।
सुशांत सिंह राजपूत के कुक दीपेश सांवत का खुलासा, कहा- 2018 में अभिनेता को गांजा पीते देखा