दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'एम एस धोनी' और अक्षय के साथ फिल्म 'केसरी' में नजर आ चुके अभिनेता संदीप नाहर का बीते दिन निधन हो गया। संदीप का शव उनके गोरेगांव स्थित घर पर पाया गया। संदीप की मौत से पहले उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपनी मौत का कारण बताया। जिसे देखते हुए इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।
2 of 5
संदीप नाहर, कंचन शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि अभिनेता संदीप नाहर की कथित खुदकुशी पर मुंबई के गोरेगांव की पुलिस ने अभी ADR यानी एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट फाइल की है। अब पुलिस को मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं मंगलवार को संदीप के पिता और भाई उत्तरप्रदेश से आने वाले हैं। पुलिस उनका बयान दर्ज करने के बाद ही मामले में अगला कोई कदम उठाएगी।
3 of 5
संदीप नाहर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि संदीप नाहर की मौत काफी हैरान करने वाली है। उनके निधन की खबर के बाद से ही फिल्म से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री तक सभी लोग सकते में हैं। संदीप ने मौत को गले लगाने से पहले एक सुसाइट नोट भी सोशल मीडिया पर साझा किया था। हालांकि उनके वीडियो और सुसाइड नोट की जानकारी मिलने के बाद साइबर पुलिस ने उनसे संपर्क करने की कोशिश भी की थी लेकिन तब तक संदीप की मौत हो चुकी थी।
4 of 5
संदीप नाहर और कंचन शर्मा
- फोटो : Instagram
मंगलवार को संदीप नाहर को उनकी पत्नी कंचन शर्मा और उनके दोस्त ने अचेत अवस्था में पाया था। जहां से वो उन्हें SVR अस्पताल ले गए थे। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक संदीप ने कथित रूप से आत्महत्या की है। उन्होंने फेसबुक पर जो वीडियो मैसेज शेयर किया था उसमें उन्होंने खुदकुशी का बात कही थी। साथ उन्होंने इसके लिए अपनी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है।
5 of 5
संदीप नाहर और कंचन शर्मा
- फोटो : Instagram
संदीप ने वीडियो में कंचन पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कंचन उनसे इतनी लड़ाइयां करती थीं जिसका कोई हिसाब नहीं है। वो पुरानी बातों को निकाल कर उनपर भी झगड़े करती थी। वो हमेशा अतीत को लेकर भी लड़ाई करती रहती थी। संदीप ने यहां तक कहा कि एक ऐसा समय आ गया था जब उन्हें दिनभर की शूटिंग से थके होने के बावजूद घर जाने का मन नहीं करता। वो जब घर लौट रहे होते थे तो उनके मन में अजीब सा डर लगा रहता था कि पता नहीं अब कंचन किस बात को लेकर कलह करेगी।