सना खान की शादी को करीब दो महीने होने जा रहे हैं। सना ने गुपचुप तरीके से जिस अंदाज में शादी रचाई उसके बाद अभी भी उनकी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर उनके पति अनस सैयद के साथ की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। अब सना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह मेहंदी लगाए नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि शादी से पहले वह अपने होने वाले पति के बारे में क्या दुआएं मांगती थीं।
सना खान की हर ख्वाहिश का ख्याल रखते हैं पति अनस सईद, शादी से पहले मांगती थीं ये दुआ
वीडियो में सना कहती हैं कि ‘मुझे मेहंदी लगाना बहुत पसंद है। मैं चाहती थी कि मेरे पति को भी मेरा मेहंदी लगाना पसंद हो। मुझे पहले मेहंदी लगाने का इतना मौका मिलता नहीं था। बहुत सारी लड़कियों को यह नहीं पसंद। वहीं कुछ लड़कियां कहती हैं कि मेरे पति को नहीं पसंद। तब मैं कहती थी कि हाय काश मेरे पति को बहुत पसंद हो। मैं बहुत खुश हूं कि मेरे पति को मेरा मेहंदी लगाना बहुत पसंद है।‘
View this post on Instagram
वहीं अनस सैयद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की अनदेखी तस्वीर साझा की है जिसमें वह सना के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर पीछे से ली गई है। इस दौरान अभिनेत्री ने लाल रंग का दुल्हन का जोड़ा पहना हुआ है जबकि अनस ने सफेद कुर्ता पायजामा कैरी किया है।
अनस सैयद ने कैप्शन में लिखा है कि ‘सना दुनिया की सबसे खूबसूरत पत्नी हैं वे इसलिए नहीं कि आपके लायक है बल्कि इसलिए भी क्योंकि वे आपको स्वर्ग के करीब लाती हैं। अल्लाह ने बहुत करम का फैसला फरमाया।‘
View this post on Instagram
गौरतलब है कि सना खान ने अनस सैयद से 20 नवंबर को निकाह किया था। निकाह करने के दो दिन बाद सना ने इस बारे में खुलासा किया था। शादी के बाद सना ने कई तस्वीरें भी साझा की थीं। वहीं हाल ही में सना पति के साथ कश्मीर में हनीमून मनाकर लौटी हैं।