{"_id":"5ff226e37242d1018d388b06","slug":"sana-khan-husband-anas-saiyed-share-unseen-photo-from-wedding-album","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनस सैयद का दिखा रोमांटिक अंदाज, सना खान को बताया दुनिया की सबसे खूबसूरत पत्नी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनस सैयद का दिखा रोमांटिक अंदाज, सना खान को बताया दुनिया की सबसे खूबसूरत पत्नी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पति के साथ सना खान
- फोटो : Instagram
Link Copied
सना खान ने इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को काफी एंज्वॉय कर रही हैं। सना और उनके शौहर अनस सैयद सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अब हाल ही में अनस सायद ने अपने निकाह की एक अनदेखी तस्वीर साझा की है और उसके साथ सना के लिए रोमांटिक बातें भी लिखी हैं।
Trending Videos
2 of 5
सना खान
- फोटो : Instagram- @sanakhaan21
सना खान के पति अनस सैयद भी निकाह के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। अनस अपनी पत्नी सना खान के साथ कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जिसके साथ उन्होंने अपनी पत्नी को दुनिया की सबसे खूबसूरत पत्नी बताया है।
3 of 5
सना खान, मुफ्ती अनस सईद
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनस सैयद ने जो तस्वीर साझा की है वो उनके निकाह की तस्वीर ही है। इस तस्वीर में दोनों साथ में चलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, दोनों का चेहरा कैमरे की तरफ नही हैं। इसे शेयर करते हुए अनस ने कैप्शन में लिखा, 'सबसे खूबसूरत पत्नी वह नहीं है, जो आपको सूट करे बल्कि वह है जो आपको स्वर्ग के करीब लाती हैं। अल्लाह ने बहुत करम का फैसला फरमाया।'
हालांकि ये इंस्टाग्राम अकाउंट का ऑफिशियल नहीं है। ये एक नया अकाउंट है जिसमें अब तक केवल सात पोस्ट ही की गई हैं। लेकिन इसे हजारों लोगों ने फॉलो किया हुआ है। उनकी इस तस्वीर को भी काफी पसंद किया जा रहा है। सना के फैंस इस तस्वरी पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सना खान, अनस सैयद
- फोटो : Instagram: @sanakhan21
गौरतलब है कि सना खान ने अनस सैयद से 20 नवंबर को निकाह किया था। निकाह करने के दो दिन बाद सना ने इस बारे में खुलासा किया था। शादी के बाद सना ने कई तस्वीरें भी शेयर की थीं। वहीं हाल ही में सना पति के साथ कश्मीर में हनीमून मनाकर लौटी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।