बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की गिनती उन एक्टर्स में होती है, जो साल में अपनी कम से कम चार फिल्में देते हैं। खिलाड़ी कुमार इन दिनों पर्दे पर नए अवतार में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। अभिनेता अपनी आगामी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में शक्तिशाली राजा पृथ्वीराज का किरदार निभाएंगे। ये फिल्म राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन और वीरता पर आधारित है। सम्राट पृथ्वीराज महान राजा थे जिन्होंने देश को आक्रमणकारी मोहम्मद गोरी से बचाने के लिए लड़ाई लड़ी और अपने प्राणों की कुर्बानी दी। इस फिल्म के जरिए पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह राजकुमारी संयोगिता के किरदार में नजर आएंगी, जो पृथ्वीराज की प्रेमिका बनी हैं।
Samrat Prithviraj Box Office Prediction: भूल भुलैया 2 की आंधी को चीरकर आगे निकल सकती है सम्राट पृथ्वीराज, पहले दिन कमाएगी इतने करोड़!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन