फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ते ही ट्रोल हुईं ये एक्ट्रेस, अब बोलीं- 'नहीं हूं करीना जो दिखूं हॉट'

Tue, 12 Mar 2019 06:44 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 12 Mar 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
Sameera Reddy slamsTrollers says I am not Kareena Kapoor Khan who looks hot in pregnancy
Sameera Reddy - फोटो : instagram

समीरा रेड्डी (Sameera Reddy) भले ही लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं लेकिन अब वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। समीरा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान समीरा कई बार बेबी बंप दिखाते नजर आईं। प्रेग्नेंसी के दौरान समीरा का वजन थोड़ा बढ़ गया है। बढ़े वजन की तस्वीरें समीरा लगातार सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इस बीच ट्रोलर्स ने समीरा को वजन की वजह से ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद समीरा ने उन्हें ऐसा जवाब दिया जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा। 

Sameera Reddy slamsTrollers says I am not Kareena Kapoor Khan who looks hot in pregnancy
Sameera Reddy - फोटो : instagram

समीरा को ट्रोलर्स बॉडी शेमिंग को लेकर ट्रोल करने लगे। इस पर भड़कीं समीरा रेड्डी ने ट्रोलर्स को कहा - 'मेरे जैसे कई लोग हैं जो प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़े वजन को लंबे समय बाद कम कर पाते हैं। मैं ट्रोलर्स से पूछना चाहती हूं कि क्या आपकी मां आपके जन्म के बाद हॉट थीं? बच्चे के जन्म के बाद वजन कम करने में हमेशा समय लगता है। अब मैं दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हूं।' 

Sameera Reddy slamsTrollers says I am not Kareena Kapoor Khan who looks hot in pregnancy
समीरा रेड्डी - फोटो : instagram

समीरा रेड्डी (Sameera Reddy) ने आगे कहा - 'पहली प्रेग्नेंसी के दौरान शर्म महसूस होती थी। मैं हमेशा खुद को ढकती रहती थी। दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान चीजें बदल गई हैं। मुझे लगता है कि मैं प्रेग्नेंसी में भी हॉट लग सकती हूं। करीना की तरह कुछ ऐसी महिलाएं हैं जो प्रेग्नेंसी में भी सेक्सी लगती हैं, और कुछ मेरे जैसी हैं जिन्हें शेप में आने में थोड़ा समय लगता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sameera Reddy slamsTrollers says I am not Kareena Kapoor Khan who looks hot in pregnancy
समीरा रेड्डी - फोटो : file photo

समीरा ने यह बात टाइम्स ऑटो अवॉर्ड 2019 इवेंट के दौरान कहीं। समीरा ने कहा लोगों को दूसरे लोगों को वैसे ही स्वीकार करना चाहिए जैसे कि वह हैं। आपको बता दें, साल 2014 में समीरा रेड्डी ने अक्षय वार्डे के साथ शादी की थी। साल 2015 में वो एक बेटे की मां बनीं और जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। 

विज्ञापन
Sameera Reddy slamsTrollers says I am not Kareena Kapoor Khan who looks hot in pregnancy
समीरा रेड्डी - फोटो : file photo

समीरा ने हिंदी फिल्मों के साथ कई तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग भी किए थे। समीरा रेड्डी का बिजनेसमैन विजय माल्या संग भी खास रिश्ता रहा है। विजय माल्या ने समीरा का कन्यादान किया था। वो विजय माल्या को अंकल कहकर पुकारती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed