{"_id":"5c879911bdec22141231e593","slug":"sanjay-leela-bhansali-gave-two-film-title-for-salman-khan-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की नई फिल्म का नाम 'दिल दे दिया इंशाल्लाह' या 'प्यार हो गया इंशाल्लाह' पर कन्फ्यूज हुए भंसाली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की नई फिल्म का नाम 'दिल दे दिया इंशाल्लाह' या 'प्यार हो गया इंशाल्लाह' पर कन्फ्यूज हुए भंसाली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Tue, 12 Mar 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली और सलमान खान की जोड़ी 11 साल बाद एक बार बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने की फिराक मे ंहै। बीते दिनों से खबर आ रही है कि संजय, सलमान खान को लेकर फिल्म करने जा रहे हैं। अब संजय इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं कि फिल्म का नाम क्या रखे। इससे पहले फिल्म को 'हम दिल दे चुके सनम 2' का नाम दिया जा रहा था, लेकिन अब निर्देशक ने दो और नामों का सुझाव सामने रखा है।
2 of 5
Sanjay leela bhansali
खबर है कि संजय ने इस फिल्म के लिए दो नामों का रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसमें 'दिल दे दिया इंशाल्लाह' तो पहले ही पंजीकृत हो चुका है, लेकिन संजय की पहचान के लोग इस नाम से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं और उन्होंने नाम बदलने की सलाह दी है। ऐसे में संजय ने फिल्म के लिए दूसरा नाम 'प्यार हो गया इंशाल्लाह' रजिस्टर्ड करवाया है।
3 of 5
salman khan
- फोटो : social media
वहीं, इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोशिएशन भी इस बात की पुष्टि कर चुका है कि संजय की तरफ से उन्हें फिल्म के टाइटल के लिए दो नामों के सुझाव मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक फिल्म के ये दोनों टाइटल हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं के लिए पंजीकृत होने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman khan
फिल्म की दूसरी दुविधा अभिनेत्री है। फिल्म में मुख्य अभिनेत्री का किरदार कौन करेगी इस पर से भी अभी तक बादल साफ नहीं हुए हैं। इस कड़ी में अब तक दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट,और जाह्ववी कपूर तक के नाम चर्चा में आ चुके हैं। इससे पहले खबर यह भी थी कि सलमान खान चाहते थे कि इस फिल्म में कटरीना उनके साथ काम करे। वहीं, संजय चाहते हैं कि फिल्म में वह दीपिका को सलमान खान के अपोजिट कास्ट करें।
विज्ञापन
5 of 5
salman khan
इससे पहले संजय अभिनेत्री दीपिका को लेकर गोलियों की रासलीला-राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्ममावत में कास्ट कर चुके हैं। लेकिन इस बार संजय का मन है कि उनकी अगली फिल्म में सलमान और दीपिका की जोड़ी बने। बता दें कि अगर ऐसा हुआ तो यह पहली बार होगा जब सलमान और दीपिका किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।