बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी शादी और मां बनने के बाद से एक्टिंग से दूर हैं। इसका उन्हें कई बार मलाल भी हुआ है। अपने डर व फिल्म इंडस्ट्री से दूर होने की असुरक्षा का खुलासा अभिनेत्री कई बार कर चुकी हैं। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभव साझा करती रहती हैं।
2 of 6
समीरा रेड्डी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बार समीरा रेड्डी ने एक इंटरव्यू में अपनी पहली प्रेगनेंसी और डिलीवरी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वे किस तरह बेटे हंस के जन्म के बाद पोस्टपार्टम डिप्रेशन की शिकार हो गई थीं। इसकी वजह से उनके काफी परेशानी उठानी पड़ी। यहां तक कि वो हेल्दी बच्चा पाने की खुशी भी नहीं मना पाईं।
3 of 6
sameera reddy
- फोटो : social media
शादी के बाद समीरा रेड्डी के जीवन में बड़ा बदलाव आया। फिट बॉडी और कमाल के एक्टिंग स्किल्स के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री ने अपने पहले बच्चे के बाद इंडस्ट्री को छोड़ दिया। समीरा ने बताया कि जब मुझे हंस होने वाला था तो मैंने सोचा था कि मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट करवाऊंगी। लेकिन 9 महीने बाद मेरा वजन 105 किलोग्राम हो गया था।
4 of 6
sameera reddy
- फोटो : social media
उन्होंने बताया कि वो इतनी तनाव में आ गई थीं कि अपने सेहतमंद बेटे को पाकर भी खुश नहीं थीं। बच्चे का सारा ख्याल पति अक्षय वर्दे ही रखते थे। एक दिन उनकी सास ने पूछा कि तुम्हारा बच्चा स्वस्थ है पति इतना सपोर्टिव है तो फिर किसलिए परेशान हो? तब उनके पास कोई जवाब नहीं था। उन्हें इंडस्ट्री से कट जाने का भी तनाव था।
5 of 6
समीरा रेड्डी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
समीरा का वजन 105 किलोग्राम हो गया था और वो एलोपेसिया एरियाटा नाम की बीमारी से ग्रसित हो गई थीं, जिसकी वजह से उनके सिर के बाल झड़ गए थे। बाद में उन्होंने डॉक्टर का रुख किया और वहां से मदद ली। ट्रीटमेंट के बाद उन्होंने खुद को एक नए व्यक्तित्व के साथ महसूस किया। समीरा ने जो अरमान पहली प्रेगनेंसी में पूरे नहीं किए वो दूसरी में हुए। दूसरी प्रेगनेंसी के दौरान वे डरी हुई थीं क्योंकि तब वो 40 की थीं। फिर उन्होंने आत्मविश्वास दिखाते हुए अंडरवाटर शूट करवाया।