कोरोना महामारी का कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही नजर आ रहा है। रोजाना लाखों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। यहां तक कि लोगों को इलाज मिलने में भी कठिनाई हो रही है। वहीं टीवी और फिल्म इंडस्ट्री पर भी इसकी मार देखने को मिली है। बीते दिनों कई सितारे इसके चपेट में आ गए थे। हाल ही में भोजपुरी फिल्मों की स्टार और ‘बिग बॉस’ फेम संभावना सेठ (Sambhavna Seth) के पिता भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद से उन्हें इलाज नहीं मिल पा रहा है। वहीं अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार लगाई है।
कोरोना संक्रमित पिता के लिए संभावना सेठ ने लगाई मदद की गुहार, अस्पताल में नहीं मिल रहा बेड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 01 May 2021 03:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन