भोजपुरी फिल्मों और टीवी से अपनी पहचान बनाने वाली संभावना सेठ आइटम सॉन्ग और अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अक्सर ही लोग उन्हें उनके वजन और उम्र को लेकर ट्रोल करते हुए नजर आते हैं। इस बार उन्होंने अपनी आईवीएफ जर्नी को लेकर खुलासा किया और बॉडी शोमिंग करने पर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें ताने मारते हैं और बिना वजह जाने ही ट्रोल करते हैं, जबकि सच्चाई से वह कोसों दूर होते हैं।
2 of 5
संभावना सेठ अपने सति अविनाश के साथ
- फोटो : Instagram
अभिनेत्री अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं और रोजाना अपनी डेली लाइफ की अपडेट लोगों को देती रहती हैं। हाल ही में संभावना ने अपने पति अविनाश के साथ यूट्यूब चैनल पर अपनी आईवीएफ जर्नी को लेकर खुलकर बात की और बताया कि वह तीन-चार साल से बेबी की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन जब बात नहीं बनी तो आईवीएफ का सहारा लिया। चार बार उन्होंने आईवीएफ से कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे।
3 of 5
संभावना सेठ अपने सति अविनाश के साथ
- फोटो : Instagram
इस दौरान संभावना ने कहा कि उन्हें कई बार बढ़े हुए वजन के लिए ट्रोल किया जाता है और कई लोग ये भी कहते हैं कि शादी के इतने साल हो गए कब तक अपने कुत्ते बिल्ली को पालती रहोगी, अब तो अपने बच्चे कर लो। हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं, जो वाकई में चिंता करते हैं और चाहते हैं कि उनके बच्चे हो जाए। संभावना ने कहा कि हम चार नहीं पांच साल से बच्चे के लिए कोशिश कर रहे हैं।
4 of 5
संभावना सेठ, अविनाश सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
संभावना ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा कि लोग मेरी उम्र को लेकर ट्रोल करते हैं। मैंने जब शादी की थी, तभी से मेरी उम्र थी और मैं जानती थी कि ये मेरे लिए आसान नहीं होगा। कोई ये नहीं जानता कि हमने अपनी जिंदगी में कितनी परेशानी का सामना किया है, बस उन्हें ट्रोल करने से मतलब है। उन्होंने कहा कि सबको लगता है कि एक्ट्रेस है तो अच्छी लाइफ है, कोई परेशानी नहीं लेकिन हर बात कैमरे के सामने नहीं कही जाती है। उन्होंने कहा कि आईवीएफ फेल होने की वजह से ही मेरा वजन भी बढ़ा।
5 of 5
संभावना सेठ
- फोटो : सोशल मीडिया
संभावना ने कहा कि वह आईवीएफ का सहारा ले रही हैं और यह बहुत कठिन है। इसके साथ उन्होंने उन आरोपों का भी जिक्र किया, जिसमें कहा गया कि वह बच्चा करना ही नहीं चाहती हैं, मोटी हो रही हैं और अपने पति से उम्र में बड़ी लग रही हैं। इस बीच अविनाश ने कहा कि यह सफर हम दोनों साथ तय कर रहे हैं। इमोशनली और फिजिकली दोनों ही तरह से यह मुश्किल है। इसलिए लोग हमारा सम्मान करें।