सामंथा रुथ प्रभु टॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार होती हैं। वह हर साल 28 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाती हैं। साल 1987 में तमिलनाडु के चेन्नई में जन्मी सामंथा ने बहुत ही कम समय में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। सामंथा अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी फिल्म मर्सल ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म में वह तमिल सुपरस्टार विजय के साथ नजर आई थीं। उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको सामंथा की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसमें साउथ एक्टर्स के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
Samantha Birthday: इन साउथ एक्टर्स के साथ सुपरहिट रही है सामंथा प्रभु की जोड़ी, दे चुकी हैं कई ब्लॉकबस्टर फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 28 Apr 2022 08:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन