'रेस-3' की तगड़ी आलोचनाओं के बाद फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में सवाल तैर रहा है कि क्या सलमान खान 'रेस-4' बनाएंगे? समीक्षकों के साथ दर्शकों ने भी फिल्म के प्रति नाखुशी साफ जाहिर की है। सोशल मीडिया में तीखी आलोचना हो रही है। इसके बावजूद कुछ लोग मान रहे हैं कि सलमान रेस फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म बना सकते हैं।
{"_id":"5b2699414f1c1b5d748b555d","slug":"salman-will-make-race-4-after-race-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रेस-3' की विफलता देख सलमान उठाने जा रहे हैं चौंकाने वाला कदम, डायरेक्टर भी हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'रेस-3' की विफलता देख सलमान उठाने जा रहे हैं चौंकाने वाला कदम, डायरेक्टर भी हो जाएंगे हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
RACE 3
race-3 starcast
इसकी सबसे बड़ी वजह 'रेस-3' का अंत है, जिसमें सलमान कहते दिख रहे हैं कि रेस अभी खत्म नहीं हुई है। इसके अलावा जेल में कैद अनिल कपूर और बॉबी देओल के किरदार भी संकेत देते हैं कि कहानी अभी बाकी है। लेकिन सवाल यह है कि क्या सलमान 'रेस-3' के निर्देशक रेमो डिसूजा के साथ ही अगली कड़ी बनाएंगे या 'रेस' और 'रेस-2' बनाने वाली डायरेक्टर जोड़ी अब्बास मस्तान की वापसी 'रेस-4' में होगी?
race 3
'रेस-3' देख कर कुछ लोग हैरान हैं कि पहली दो फिल्में डायरेक्ट करने वाले अब्बास-मस्तान के हाथों में तीसरी फिल्म क्यों नहीं आई? जानकारों का कहना है कि सलमान अपनी फिल्मों में काफी दखल रखते हैं और उनकी मर्जी से ही सब होता है। सलमान जब 'रेस-3' करने के लिए राजी हुए तो उनका जोर परिवार वाली कहानी पर था जबकि अब्बास-मस्तान की कहानियों में हीरो को अक्सर ग्रे शेड में दिखाया जाता है। सेक्स और ड्रग्स उसकी जिंदगी का हिस्सा होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
race-3
सलमान अपनी क्लीन इमेज की वजह से ऐसी कहानियों से दूर रहते हैं और यही कारण था कि उन्होंने 'रेस-3' के लिए अब्बास-मस्तान की कहानी को खारिज कर दिया। तब भी प्रोड्यूसर रमेश तौरानी चाहते थे कि अब्बास-मस्तान ही 'रेस-3' डायरेक्ट करें और उन्होंने दोनों को समझाने की कोशिश की थी कि वे सलमान की मर्जी के मुताबिक स्क्त्रिस्प्ट में बदलाव करें। परंतु निर्देशक जोड़ी राजी नहीं हुई। ऐसे में तौरानी के पास सलमान के प्रिय डायरेक्टर (रेमो डिसूजा) को लेने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।
विज्ञापन
race-3
'रेस-3' का बॉक्स ऑफिस भविष्य सोमवार को सील हो जाएगा। वैसे इसका निर्माताओं की जेब पर असर नहीं पड़ेगा क्योंकि तौरानी और को-प्रोड्यूसर सलमान 120 करोड़ की इस फिल्म के सैटेलाइट अधिकार 130 करोड़ में बेच चुके हैं। फिल्म को देश में कई जगहों पर खुद सलमान ने डिस्ट्रीब्यूट भी किया है। पहली बार वह इस क्षेत्र में उतरे हैं। उन्हें घाटा नहीं होगा और 'ट्यूबलाइट' की तरह वितरकों के पैसे लौटाने का भी उतना दबाव नहीं रहेगा। फिर भी सवाल यह है कि क्या वह 'रेस-3' के द एंड के मुताबिक 'रेस-4' बनाएंगे? सूत्रों के अनुसार रेस फ्रेंचाइजी की फिल्म की सफलता के लिए सलमान को अब्बास-मस्तान के पास जाना पड़ सकता है क्योंकि दर्शकों को नई फिल्म में पुराना जायका नहीं मिला।