बॉलीवुड के 'टाइगर' सलमान खान ने बहुत ही दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें आमिर खान ने प्रभावित किया और इस सुपरहिट फिल्म को उनकी वजह से करना ही पड़ा....
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार आमिर और सलमान खान किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आज बॉलीवुड में दोनों का सिक्का एक-दूजे से कम नहीं है। लेकिन सलमान ने गुरुवार को टीआईई ग्लोबल सम्मिट 2018 में बताया कि बॉलीवुड के इस लंबे सफर को पार कर यह मुकाम पाना इतना आसान नहीं था...
सलमान ने बताया कि 'मैंने 15-16 साल की उम्र में पार्टियों में जाना शुरू कर दिया था, मैं कॉलेज में था, लेकिन मैं फिल्मों में भी ध्यान लगाता था फिर मैंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया।'
इसके बाद सलमान ने अपनी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' को लेकर बड़ा खुलासा किया। सलमान ने बताया कि जब उन्हें फिल्म 'मैंने प्यार किया' का ऑफर आया तो वह उस समय काफी घबराए हुए थे। वह यह फिल्म नहीं करना चाहते थे। लेकिन उन्होंने बताया कि उस दौरान एक एक्टर और था जिसने फिल्म 'कयामत से कयामत' की थी।
यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। बता दें कि इस फिल्म में आमिर खान एक्टर थे जो कि फिल्म हिट होने के बाद सफलता की बुलंदियों पर थे। यही बात सलमान के मन में घर कर गई, क्योंकि उन्हें कोई भी नहीं जानता था। अगर उन्होंने फिल्म 'मैंने प्यार किया' नहीं की तो आमिर को इसके लिए एप्रोच किया जाएगा।