'बिग बॉस 13' की वजह से सलमान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके घर के बाहर करणी सेना के लोग प्रदर्शन कर रहे थे जिसके बाद करीब 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया। विरोध को देखते हुए सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। दरअसल, 'बेड फ्रेंड फॉरेवर कॉन्सेप्ट' की वजह से शो में लड़कियों को लड़कों के साथ बेड साझा करना था। इसी कॉन्सेप्ट की वजह से शो का प्रसारण बंद करने की मांग हो रही है। यहां तक कि अश्लीलता फैलाने का भी आरोप लगा। मामला बढ़ता देख मेकर्स ने कॉन्सेप्ट में बदलाव कर दिया लेकिन बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा।
2 of 5
the sky is pink
- फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा ने करीब 3 साल बाद फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में वापसी की है। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज हुई है जिसे क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए हैं। प्रियंका के अलावा इसमें फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित शरफ मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को शोनाली बोस ने निर्देशित किया है।
3 of 5
मणिरत्नम, पीएम नरेन्द्र मोदी और अनुराग कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र लिखकर देश में मॉब लिंचिंग के बढ़ते मामलों का मुद्दा उठाने वाले 49 प्रतिष्ठित लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा नहीं चलेगा। बिहार के मुजफ्फरपुर के एसएसपी ने बुधवार को इन प्रतिष्ठित लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को बंद करने के आदेश दिए। दरअसल मणिरत्नम, श्याम बेनेगल, अनुराग कश्यप और शुभा मुद्गल समेत 49 हस्तियों ने इसी साल जुलाई में देश में मॉब लिंचिंग की घटनाओं और जय श्रीराम नारे के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी को एक खुला पत्र लिखा था।
4 of 5
Saif Ali Khan
- फोटो : Social Media
सैफ अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल कप्तान के प्रमोशन में व्यस्त हैं। सैफ को बॉलीवुड में बेबाक राय रखने के लिए जाना जाता है। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने भारतीय सिनेमा पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान को 'मेल स्टॉकिंग' शैली की फिल्में करने वाला बताया।
5 of 5
Salman khan
- फोटो : Social Media
सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वो अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट को छोड़ दूसरी जगह शिफ्ट हो सकते हैं। उनका नया घर बांद्रा के चिंबई में बन रहा है और यहां काम भी शुरू हो चुका है।
ऐश्वर्या से लेकर प्रियंका तक, ये पांच अभिनेत्रियां खुद से छोटी उम्र के पार्टनर को दे बैठीं दिल