फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोएडा में होगी 'दबंग-3' की शूटिंग, फिल्म से इस स्टार किड को लॉन्च करेंगे सलमान

Wed, 27 Jun 2018 10:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Starrer Dabangg 3 To Be Shot In Noida And Ghaziabad
dabangg 2
सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग सितंबर से शूरू होने जा रही है। खास बात यह है कि इसके अधिकतर हिस्से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा में फिल्माए जाएंगे। यह फिल्म नोएडा के एक पुलिसकर्मी की कहानी है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी असली घटना से प्रेरित है। यही वजह है कि मेकर्स ने इसे खास बनाने के लिए सेट की जगह लोकेशन पर शूटिंग का फैसला किया।


 
Salman Khan Starrer Dabangg 3 To Be Shot In Noida And Ghaziabad
salman khan
इससे पहले आई 'दबंग' सीरीज की दोनों फिल्मों की कहानी भी उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर तैयार की गई थीं। फिल्म 'दबंग' का लीड कैरेक्टर लालगंज में पदस्थापित था, तो वहीं 'दबंग 2' में चुलबुल पांडेय कानपुर में सेवा दे रहे थे। हालांकि, दोनों ही फिल्मों की शूटिंग महाराष्ट्र में तैयार किए गए सेट पर की गई। यह पहला मौका है जब इस सुपरहिट 'कॉप सीरीज' को असल लोकेशन पर फिल्माया जाएगा।
Salman Khan Starrer Dabangg 3 To Be Shot In Noida And Ghaziabad
Salman Khan
वेबसाइट 'पीपिंगमून' की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'दबंग 3' के जरिए सलमान खान एक और स्टार किड को लॉन्च करने जा रहे हैं। इस फिल्म से मशहूर फिल्म मेकर और एक्टर महेश मांजरेकर की बेटी अश्वमी मांजरेकर डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं,साकिब सलीम फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभाते दिखेंगे। हालांकि, फिल्म की स्टार कास्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Starrer Dabangg 3 To Be Shot In Noida And Ghaziabad
Salman Khan
सलमान खान फिलहाल देश से बाहर,'दबंग टूर' पर हैं। वापस लौटते ही वह फिल्मों की शूटिंग शुरू कर देंगे। वह दो-दो फिल्मों-'दबंग-3' और 'भारत' की शूटिंग एक साथ करेंगे। फिल्म 'भारत' से जहां प्रियंका चोपड़ा कमबैक कर रही हैं, वहीं 'दबंग-3' में सोनाक्षी सिन्हा का होना लगभग तय माना जा रहा है।

 
विज्ञापन
Salman Khan Starrer Dabangg 3 To Be Shot In Noida And Ghaziabad
salman khan
सलमान खान की फिल्म 'दबंग-3' अगले साल रिलीज होगी। पहले इसे गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी थी। मगर फिल्म की शूटिंग में देरी की वजह से अब इसके अप्रैल 2019 में रिलीज होने की खबर है। वहीं सलमान खान की दूसरी फिल्म 'भारत' जून 2019 को रिलीज हो सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed