फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजनीति में एंट्री पर सपना चौधरी ने दिया करारा जवाब, निराश होंगे फैन्स...कई को झटका लगेगा

Wed, 27 Jun 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 27 Jun 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
sapna chaudhary, sapna choudhary reply on entry in politics
सपना चौधरी
राजनीति में एंट्री को लेकर सपना चौधरी ने करारा जवाब देते हुए कइयों की बोलती बंद कर दी है। हालांकि इससे फैन्स निराश होंगे, लेकिन सिंगर डांसर का फैसला फाइनल है।
sapna chaudhary, sapna choudhary reply on entry in politics
सपना चौधरी
दरअसल, सपना चौधरी ने राजनीति में आने से इंकार कर दिया है। सपना का कहना है कि उनकी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। न ही राजनीति में आने का कोई इरादा है। मैं कोई भी राजनीतिक पार्टी ज्वॉइन करने नहीं जा रही। मैं एक सिंगर डांसर हूं, लोगों का मनोरंजन करती हूं। लोग मुझे पसंद करते हैं और मैं अपने काम के साथ खुश हूं।
sapna chaudhary, sapna choudhary reply on entry in politics
सपना चौधरी
सपना चौधरी ने साफ किया कि वे सोनिया गांधी जी को पसंद करती हैं और चुनाव के समय उनकी पार्टी के लिए काम करना चाहती हूं। बात बस इतनी है। बेवजह लोगों ने इसे तूल दे रखा है, मैं सिर्फ काम करने की इच्छा के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने के लिए गई थी। अगर कभी राजनीति में आऊंगी तो सीधा बताकर आऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
sapna chaudhary, sapna choudhary reply on entry in politics
सपना चौधरी
सांसद अश्विनी चोपड़ा के 'ठुमकेवाली' बयान पर सपना चौधरी ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जो सांसद ने कहा है, वह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। मैं इसके साथ खुश हूं, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अश्विनी चोपड़ा एक वरिष्ठ व्यक्ति हैं और वह उनसे माफी मांगने के लिए नहीं कहेंगी।

 
विज्ञापन
sapna chaudhary, sapna choudhary reply on entry in politics
सपना चौधरी
बता दें कि सांसद अश्विनी चोपड़ा ने कहा था कि कांग्रेस में ठुमके लगाने वाले जो हैं, वो ही ठुमके लगाएंगे, ये उनको देखना है कि ठुमके लगाने हैं या चुनाव जीतना है। दरअसल, सपना चौधरी के दिल्ली 10 जनपथ जाने के बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। उस पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ने यह बयान दे दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed