सुपरस्टार सलमान खान और निर्देशक सूरज बड़जात्या की जोड़ी ने एक साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। दोनों ने साथ मिलकर 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन..!', 'हम साथ-साथ हैं' जैसी शानदार फिल्में बनाई हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह जोड़ी एक बार फिर दर्शकों पर अपना जादू चलाने के लिए तैयार थी, लेकिन अब खबर है कि उनका आगामी प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया है।
Anil Kapoor: सतीश कौशिक को यादकर अनिल कपूर हुए भावुक, दिवंगत दोस्त के लिए लिखा इमोशनल नोट
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
बीते साल ही फिल्मकार सूरज बड़जात्या ने इस बात की पुष्टि की थी कि वे 'प्रेम की शादी' का निर्देशन करने वाले हैं। साथ ही, सलमान ने इशारा किया था कि प्रतिष्ठित किरदार 'प्रेम' फैंस के लिए दोबारा वापसी करने जा रहा है। हालांकि, अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है।
3 of 5
सूरज बड़जात्या
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू होने वाली थी, लेकिन बताया जा रहा है कि फिलहाल इस फिल्म के ब्रेक लग गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता और निर्देशक के बीच फिल्म के कई पहलुओं पर असहमति थी। जिसके बाद दोनों ने सौहार्दपूर्ण ढंग से फिल्म को बंद करने का फैसला किया।
4 of 5
सूरज बड़जात्या और सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सूरज बड़जात्या इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाना चाहते हैं और इसकी स्क्रिप्ट को युवा कलाकारों के अनुरूप ढालने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्मकार इस प्रोजेक्ट में युवा सितारों को शामिल करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि इस प्रोजेक्ट के लिए वरुण धवन और रणवीर सिंह के नाम पर विचार किया जा रहा है।
5 of 5
प्रेम रतन धन पायो
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सलमान खान और सूरज बड़जात्या ने आखिरी बार फिल्म प्रेम रतन धन पायो में साथ काम किया था। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इसमें सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश, अनुपम खेर, स्वरा भास्कर और दीपक डोबरियाल जैसे कलाकार भी नजर आए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर 3 के बाद सलमान खान करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म द बुल में दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन कर रहे हैं।
Politicians Film: बड़े पर्दे पर इन सितारों ने निभाया देश के दिग्गज पॉलिटिशियन का किरदार, इन फिल्मों में आए नजर