अभिनेता
सलमान खान की फिल्म
'टाइगर जिंदा है' का दूसरा पोस्टर रिलीज हो गया है। हाल ही में इस फिल्म का रिलीज डेट सामने आई और अब इस फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है। इस फिल्म को लेकर सलमान के फैंस इसलिए भी ज्यादा एक्साइटेड हैं क्योंकि उस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं।
पढ़ें- 'वीरे दी वेडिंग' के फर्स्ट पोस्टर में डांस करती दिखीं 4 लीड एक्ट्रेस
पोस्टर से यह तो साफ है कि फिल्म में सलमान जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं। पोस्टर में कैटरीना कैफ और सलमान नजर आ रहे हैं दोनों का लुक बहुत रफ एंड टफ लग रहा है। कैटरीना पोस्टर में फाइटर वुमन लग रही हैं।
इस नए पोस्टर को सलमान ने ट्वीट करते हुए लिखा, ' टाइगर इस बैक'। पोस्टर को देखकर भी ये अनुमान लगाया जा सकता है कि ये फिल्म एक्शन पैक्ड होगी।
बता दें कि सलमान और कैटरीना ने कुछ ही दिनों पहले अबू धाबी में इस फिल्म की शूटिंग खत्म की। फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है। फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।