बॉलीवुड के
'दंबग खान' यानि सलमान खान और
रानी मुखर्जी की बेस्ट दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। यह दोनों बहुत पूराने दोस्त हैं। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम भी किया है। हाल ही में सलमान ने अपनी और रानी की दोस्ती को साबित करते हुए एक अलग काम किया है। जाने ऐसा क्या किया 'दबंग खान' ने...
दरअसल इन दिनों रानी मुखर्जी अपनी अपकमिंग फिल्म 'हिचकी' के प्रमोशन की वजह से चर्चा में है। वह अपनी इस फिल्म का प्रमोशन हर एक स्तर पर कर रही हैं। ऐसा ही कुछ रानी एक टीवी शो में करने वाली थीं। जहां उन्हे अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए जाना था।
बताया जा रहा है कि रानी को अभिनेता राम कपूर के टीवी शो 'कॉमेडी हाई स्कूल' में 'हिचकी' के प्रमोशन के लिए जाना था। मगर अचानक से उनकी तबीयत खराब होने से वह जा नहीं सकीं। इसके बाद सलमान ने उनके कमी को पूरा किया।
जी हां रानी मुखर्जी के तबीयत खराब होने के बाद सलमान ने राम के शो में रानी की कमी को पूरा किया। खबरों की माने तो सलमान खान खुद बीमार थे। वह कोल्ड और फिवर के ग्रस्त होने का बाद भी राम में शो में पहुंचे। इतना की नहीं सलमान ने अपनी फिल्म 'दंबग' और 'ट्यूब लाइट' के गाने पर परफॉर्मेंस भी की।
आपको बता दें कि रानी मुखर्जी अपनी फिल्म 'हिचकी' के प्रमोशन के लिए जोर-शोर से लगी हुई हैं। वह अपनी 'हिचकी' को हिट करने के लिए एक कैंपेन भी चला रही हैं। जिसका नाम 'आपकी हिचकी क्या है' है। यह फिल्म 23 मार्च को रिलीज होगी।