अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' में नजर आने वाले अभिनेता कुणाल कपूर का कहना है कि उनके को- एक्टर अक्षय कुमार अपना काम तो गंभीरता से करते हैं, लेकिन स्टारडम को गंभीरता से नहीं लेते।
भारत के पहले ओलंपिक पदक विजेता पर बन रही फिल्म 'गोल्ड' का टीजर पांच फरवरी को जारी होगा। फिल्म के बारे में बात करते हुए कुणाल कपूर ने बताया 'सभी लोग इस बारे में जानते हैं कि यह फिल्म पहली भारतीय हॉकी टीम पर आधारित है, जिसने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था और यह वाकई अद्भुत और और शक्तिशाली कहानी है।
अक्षय कुमार पर बात करते हुए उन्होंने बताया, 'अक्षय के साथ काम करना अद्भुत है और मैं इसे बेहतरीन मानता हूं। उनके लिए मैं कह सकता हूं कि वह उनमें से हैं, जो काम को गंभीरता से लेते हैं, लेकिन स्टारडम को गंभीरता से नहीं लेते। कुणाल ने कहा अक्षय के साथ काम करना मजेदार है।'
रीमा कागती द्वारा निर्देशित 'गोल्ड' 15 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय के साथ टीवी की नागिन मौनी रॉय डेब्यू बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा जल्द ही अक्षय की फिल्म 'पैडमैन' रिलीज होने वाली है और वह अपनी इस फिल्म का जम कर प्रमोशन कर रहे हैं।