सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। हालांकि इस फिल्म का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक भी उड़ाया जा रहा है, बावजूद इसके महज 7 दिन में 'रेस 3' फिल्म 142.01 करोड़ कमा चुकी है। तो चलिए आपको बताते हैं कि 'रेस 3' 7 दिन में कौन से 10 रिकॉर्ड बना चुकी हैं।
सुबह के शोज में 72 फीसदी लोगों को जोड़ने में कामयाब रही
'रेस 3' फिल्म फर्स्ट डे फर्स्ट शो में 72 फीसदी लोगों को जोड़ने में कामयाब रही। इस फिल्म ने 'बागी 2', 'पद्मावत' और 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है।
2018 में पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन करने वाली फिल्म
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' साल 2018 की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है। इस फिल्म ने 'पद्मावत' और 'बागी' को पीछे छोड़ते हुए पहले दिन करीब 29.17 करोड़ रुपए की कमाई की है।
एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'रेस 3' फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी कि रविवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने रविवार को 39.16 करोड़ की कमाई की थी।
तीन दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'रेस 3' सलमान की वो फिल्म बन गई है, जिसने मात्र 3 दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है और अब तक 142.01 करोड़ का कारोबार कर डाला है।